By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Tigmanshu Dhulias Film Yaara Teaser Released Will Be Premiere On Zee5 Premium
Yaara Teaser Release: अपराधियों के बीच दोस्ती की कहानी को बयां करेगी तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'यारा'
Yaara Teaser Release: इसमें विद्युत जमवाल, अमित साध, विजय वर्मा, केनी बसुमतारी, श्रुति हासन और संजय मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
मुंबई: इस साल फ्रेंडशिप डे पर दर्शकों को 30 जुलाई के दिन ‘यारा’ (Yaara) की दुनिया की एक झलक देखने मिलेगी. जी5 (Zee5) ने विशेष रूप से अपने सोशल मीडिया पर टीजर रिलीज कर दिया है जिसने दर्शकों के बीच चार कुख्यात अपराधियों के बीच दोस्ती की इस कहानी की पहली झलक साझा कर दी है.
यह उत्तेजक और रोमांचकारी टीजर एक साहसी रोलर-कोस्टर राइड पर ले चलता है. ट्रेलर की शुरूआत चार मस्तीखोर बच्चों से होती है, जो बड़े होकर सबसे अच्छे दोस्त बनने के साथ-साथ अपराध में भी भागीदार बन जाते हैं. लेकिन उनकी दोस्ती को जिन्दगी की एक कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ता है. क्या उनका रिश्ता इस चुनौती को पार करने में सफल रहेगा?
Four friends. One ultimate test. Can they outrun their past?
Celebrate the launch of #YaaraOnZEE5 this #FriendshipDay, 30th July. #BondOfYaara pic.twitter.com/k8D81NaQsz
— ZEE5Premium (@ZEE5Premium) July 8, 2020
‘यारा’ एक क्राइम ड्रामा है जो चार कुख्यात अपराधियों के बीच स्थायी दोस्ती का परीक्षण करती है. उत्तर भारत की पृष्ठभूमि में स्थापित, इस कहानी को इतिहास की एक पतली शीट में लपेटा गया है. यह जी5 मूल फिल्म एक मजेदार, उत्तेजक और रोमांचकारी कहानी है, जो नेपाल-भारत सीमा के पार जद्दोजहद करने वाले चौकड़ी गैंग के 4 दोस्तों की सफलता और असफलता की कहानी दिखाएगी.
— Tigmanshu Dhulia (@dirtigmanshu) July 8, 2020
फिल्म तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) द्वारा निर्देशित है और अजुरे एंटरटेनमेंट के लिए सुनीर खेतरपाल द्वारा निर्मित है. इसमें विद्युत जमवाल, अमित साध, विजय वर्मा, केनी बसुमतारी, श्रुति हासन और संजय मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ‘यारा’ 30 जुलाई को विशेष रूप से जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें