By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Tmkoc Who Will Play Dayaben Role Asit Modi Taking Audition
TMKOC: 'सेम टू सेम दयाबेन', जेनिफर ने खोला राज- ये एक्ट्रेस लेंगी दिशा वकानी की जगह?
TMKOC: शो के निर्माता असित मोदी ने कहा कि वे नई दयाबेन की तलाश कर रहे हैं. जल्द ही वे दयाबेन की भूमिका के लिए किसी को कास्ट करेंगे.
Tarak Mehta ka Oolta Chashma: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से दयाबेन का किरदार घर-घर पहुंच गया. लेकिन दिक्कत ये है कि कई सालों से दयाबेन गायब हैं. हर बार लोग उनके लौटने की उम्मीद बांधते हैं लेकिन हर बार निराशा हाथ लगती है. दरअसल, ये रोल एक्ट्रेस दिशा वकानी ने निभाया था और ये रोल काफी हिट हुआ था. लेकिन प्रेग्नेंसी लीव के बाद वह इस शो में वापस नहीं लौटीं. एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के बाद अक्सर कहा जाता था कि वह वापसी करेंगी, लेकिन वह शो में वापस नहीं लौटीं. दिशा शो छोड़ने के बाद अपना पूरा ध्यान बेटे की परवरिश पर लगा रही हैं.
लेकिन आज भी फैंस इस किरदार को इस शो में देखने के लिए बेताब हैं. फैंस दयाबेन की शो में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब हाल ही में तारक मेहता शो में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री का एक वीडियो सामने आया है.
सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस दयाबेन के बारे में एक राज बताती नजर आ रही हैं. इस मौके पर बोलते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मेकर्स पिछले तीन साल से इस रोल के लिए एक लड़की का ऑडिशन ले रहे हैं.
28 साल की एक लड़की ने ऑडिशन दिया
वायरल वीडियो में जेनिफर कहती हैं कि वह 100 फीसदी दयाबेन हैं. निर्माता पिछले तीन साल से एक लड़की का ऑडिशन ले रहे हैं. सर उस लड़की को दिल्ली से बुलाते हैं. एक बात तो यह है कि लड़की बहुत छोटी है. वह 28-29 साल की है.
उम्र का बहुत बड़ा अंतर होगा, इसलिए बात नहीं बन पा रही है. हमने उनके साथ एक मॉक टेस्ट भी शूट किया. दिलीप जी, टप्पू सेना सभी के अलग-अलग मॉक शूट थे. उस लड़की का चेहरा अलग है, लेकिन वह तैयार है और यदि आप अपनी आंखें बंद कर लें, तो आप अंतर नहीं बता सकते.
शो के निर्माता असित मोदी ने कहा कि वे नई दयाबेन की तलाश कर रहे हैं. जल्द ही वे दयाबेन की भूमिका के लिए किसी को कास्ट करेंगे और दया के किरदार को शो में दर्शकों के सामने वापस लाएंगे. तो अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस शो में दयाबेन का किरदार कौन सी एक्ट्रेस निभाएंगी.
Also Read:
-
अब रात में भी कहर ढाएंगे इंडियन आर्मी के T-72 टैंक, थर्मल इमेजिंग फायर कंट्रोल सिस्टम से लैस हुए, समझिए कैसे दोगुनी हो जाएगी युद्धक क्षमता
-
दोस्त रूस की मदद से दुनिया का सबसे ताकतवर टैंक बनाएगा भारत, देश का पैसा भी बचेगा, जानिए क्या है T-90MS प्रोजेक्ट
-
तीनों सेनाओं के लिए सरकार खोलेगी अपना खजाना! T-90 टैंकों को मिलेगी फौलादी ताकत, नेवी-एयरफोर्स को मिलेंगे ये औजार
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें