अपनी दर्द भरी रातों को याद करके इमोशनल हुए Tony Kakkar, माइक थामे नजर आई नेहा कक्कड़

Tony Kakkar Throwback Photo: नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने अपने बचपन की तस्वीर साझा की है.

Published date india.com Updated: June 15, 2021 12:46 PM IST
अपनी दर्द भरी रातों को याद करके इमोशनल हुए Tony Kakkar, माइक थामे नजर आई नेहा कक्कड़

Tony Kakkar Remembered Childhood Days With Sister Neha Kakkar See Photos: नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) और टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) दोनों ही बॉलीवुड में जाना पहचाना नाम है और दोनों का गाने आते ही सुपरहिट हो जाते हैं. हा का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप सिगर्स की लिस्ट में शुमार है और उनके भाई टोनी (Tony Kakkar) ने भी सफलता के कई आयाम लिखे हैं. ऐसे में टोनी (Tony Kakkar) ने अपने सोशल मीडिया पर एक कमाल की थ्रौबेक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपनी बहन नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) के साथ नजर आ रही हैं.

टोनी कक्कड़ (Tony kakkar) ने जो थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वे जगराते में बहन नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं. दोनों बॉय कट हेयर्स और पैंट सूट में दिख रहे हैं और इस फोटो को शेयर करके टोनी ने कहा ‘वो बिना सोई दर्दभरी खूबसूरत रातें.’ इस तस्वीर पर नेहा कक्कड़ ने कमेंट कर हार्ट और स्ट्राग हैंड का इमोजी बनाया है.

View this post on Instagram

A post shared by Tony Kakkar (@tonykakkar)


इस तस्वीर पर वे फैंस और सेलेब्स द्वारा काफी प्यार बटोर रहे हैं. आपको बता दें इससे कुछ समय पहले नेहा ने भी एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर की थी, जिसमें उनके साथ उनके भाई और उनके पिता दिखाई दे रहे थे. बता दें कि दोनों भाई-बहन 4 साल की उम्र से ही जगरातों में गाना गा रहे हैं और आज उनकी सफलता हर किसी को प्रेरणा देती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.