EnglishHindi

Top 10 Indian Films of 2021: इन फिल्मों ने इस साल मारी बाज़ी, लास्ट वाली का नाम देखकर सिर मत पकड़ना- LIST

Top 10 Indian Films of 2021: आइए एक नज़र डालते हैं इस साल की टॉप 10 इंडियन मूवीज़ की लिस्ट पर.

Written by: Faizan Anjum
Published: December 22, 2021, 5:44 PM IST

Top 10 Indian Films of 2021: साल 2021 अब कुछ ही दिनों में रुखसत होने वाला है. सिनेमा के मद्देनज़र यह साल ठीक-ठाक साबित हुआ है. इस साल कंटेंट की भरमार हुई है. ऐसे में बहुत फिल्में ऐसी आई जिसे दर्शकों ने एकदम नकार दिया या फिर उसका बाज़ार ठंडा रहा. इसी के विपरीत इस साल कुछ ऐसी फिल्में भी बनी है जिसे दर्शकों ने हाथों हाथ लिया और खूब पसंद भी किया. सिनेमा जगत में इन फिल्मों ने अपनी छाप छोड़ी. आम लोगों के बीच इन फिल्मों की खूब चर्चा भी हुई है. हर साल की तरह इस साल भी IMDb ने हाल ही में बेस्ट मूवीज (Best Indian Films of 2021) की लिस्ट निकाली है. इस लिस्ट में शामिल फिल्मों की कम से कम 6.5 रेटिंग होना लाज़मी होता है. इस लिस्ट में कई नाम आपको चौंका भी देंगे. तो आइए (IMDb Top 10 Films of 2021) एक नज़र डालते हैं इस साल की टॉप 10 इंडियन मूवीज़ की लिस्ट पर:

जय भीम (Jai Bhim)

सुपरस्टार सूर्या की फिल्म जय भीम अब तक चर्चा में है. इस फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया. फिल्म की कहानी एक आदिवासी मजबूर महिला को इंसाफ दिलाने की है. सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म को दर्शकों को खूब प्यार मिला और इसी वजह से यह लिस्ट में पहले नंबर पर है.

शेरशाह (Shershaah)

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह ने भी इस साल कामयाबी के नए झंडे गाड़े हैं. कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक को लोगों का भरपूर प्यार मिला.

सूर्यवंशी (Sooryavanshi)

रोहित शेट्टी की इस साल की सबसे चर्चित फिल्म सूर्यवंशी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अजय देवगन की धांसू प्रजेंस से इस फिल्म ने 200 करोड़ के करीब की कमाई की है. यह फिल्म लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.

मास्टर (Master)

थलापति विजय और विजय सेतुपति की फिल्म मास्टर ने भी रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया है. इस फिल्म की कहानी और म्यूजिक लोगों को पसंद आई है.

सरदार उधम (Sardar Udham)

विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह की खूब चर्चा हुई. इस साल विक्की ने अपने अभिनय का दोबारा लोहा मनवा लिया. जलियांवाला बाग़ नरसंहार का बदला लेने वाले क्रांतिकारी सरदार उधम की इस बायोपिक को लोगों का साथ मिला.

मिमी (Mimi)

कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म की कहानी मेनस्ट्रीम सिनेमा से थोड़ी अलग मानी गई. इस फ़िल्म की कहानी सरोगेट महिलाओं के जीवन पर आधारित है. इस साल ये फिल्म भी लाइमलाइट में रही.

कर्णन (Karnan)

मारी सेल्वराज द्वारा निर्देशित और सुपरस्टार धनुष द्वारा अभिनीत इस फिल्म को भी इस साल सराहा गया. आदिवासी परिवार की मार्मिक कहानी को उम्दा अंदाज़ में पर्दे पर पेश किया है.

शिद्दत (Shiddat)

राधिका मदान और विक्की कौशल के भाई सनी कौशल की फिल्म शिद्दत ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. इस लव स्टोरी को लोगों ने खुले हाथ से स्वीकार किया है.

दृश्यम 2 (Drishyam 2)

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 2 मलयालम फ़िल्म दृश्यम का दूसरा पार्ट है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर खूब बज़ रहा.

हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba)

तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी, हर्षवर्धन राणे और आदर्श श्रीवास्तव जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने भी बड़ी मुश्किल से इस लिस्ट में जगह बनाई है. इस रोमांटिक मिस्ट्री फ़िल्म पर लोगों ने खूब रिएक्ट किया है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.