दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 54 वर्ष की थीं. उनके इस अचानक मौत की खबर सुनते ही पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर दौड़ गयी है. अपने चुलबुली अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली श्रीदेवी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस थी.
अभी हाल ही में श्रीदेवी की 300वीं फिल्म ‘मॉम’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने एक माँ की भूमिका निभाई थी. फिल्म में उन्होंने बेहद दमदार एक्टिंग की जिसके लिए उन्हें काफी सराहा गया.
अपने लम्बे फ़िल्मी करियर के दौरान श्रीदेवी ने कई सुपरहिट फिल्में की. और इन फिल्मों के गाने आज भी लोगों को काफी पसंद हैं. ‘चांदनी’ से लेकर ‘चालबाज’ जैसी फिल्मों के गाने आज भी फैन्स के दिलों में बसते हैं. आइए सुनते हैं उनकी फिल्मों के कुछ सदाबहार गाने..
श्रीदेवी ने 1996 में अपनी उम्र से लगभग 8 साल बड़े फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी. इनकी दो बेटियां भी हैं- जाह्न्वी और खुशी कपूर. जाह्न्वी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है. लेकिन अफ़सोस उन्हें बड़े पर्दे पर अब श्रीदेवी देख नहीं पाएंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.