By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Top 5 Indian Web Series On Netflix Amazon Prime Video Hotstar And Sonyliv
Top 5 Indian Web Series: अब तक नहीं देखी ये पांच वेब सीरीज, तो कर रहे हैं बड़ी गलती
Top 5 Indian Web Series: आज हम आपके लिए इंडिया में बनी टॉप 5 वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आईएमडी पर चॉप रेटिंग मिली हुई हैं.
Top 5 Indian Web Series: नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार समेत तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म के आ जाने से अब लोग घर बैठे एक से बढ़कर एक फिल्मों और वेब सीरीज का मजा ले रहे हैं. इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रोजाना दुनियाभर की वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन इस भीड़ में कौन सा कंटेंट आपके लिए वैल्यू फॉर टाइम है, इसका पता लगाना हर किसी के बस की बात नहीं. इसलिए हम आपके लिए उन वेब सीरीज को चुनकर लाते हैं, जिसे देखने पर आपका टाइम वेस्ट होने से बच सकता है. आज हम आपके लिए इंडिया में बनी टॉप 5 वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आईएमडी पर टॉप रेटिंग मिली हुई हैं.
1. स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी
1980 और 90 की हर्षद मेहता स्कैम पर आधारित इस वेब सीरीज को आईएमडी पर टॉप 1 रेटिंग मिली हुई है. वेब सीरीज में हर्षद मेहता की पूरी कहानी के बारे में दिखाया गया है.
स्टारकास्ट- प्रतीक गांधी, श्रेया धनवंतरी, हेमंत खेर, अंजलि बरोटी.
2. पंचायत
अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में ‘पंचायत 2’ रिलीज हुई, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया. इससे पहले 2020 में ‘पंचायत’ का पहला सीजन रिलीज हुआ था, जिसने लोगों को अपना दीवाना बना दिया. आप दोनों सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
स्टारकास्ट: जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक.
3. स्पेशल ऑप्स
डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद इस वेब सीरीज को आईएमडी की लिस्ट में टॉप 3 में रखा गया है. हिम्मत सिंह के किरदार में एक्टर केके मेनन ने वेब सीरीज में अपनी जान लगा दी. फैंस ने भी उनके इस मेहनत को खूब पसंद किया.
स्टारकास्ट: के के मेनन, करण टैकर, गौतमी कपूर, मुज़मिल इब्राहिम.
4. बंदिश बैंडिट्स
साल 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. वेब सीरीज में इंडियन क्लासिकल सिंगर और पॉप स्टार तमन्ना की कहानी दिखाई गई है. आईएमडी पर इस वेब सीरीज को टॉप 4 में जगह दी गई है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
स्टारकास्ट: ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, नसीरुद्दीन शाह, शीबा चड्ढा.
5. मिर्जापुर
पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर को लगभग हर ओटीटी लवर ने देखा ही होगा. अगर आप वेब सीरीज की दुनिया में नए हैं तो आपको बता दें कि मिर्जापुर का पहला और दूसरा सीजन अमेजन प्राइम पर मौजूद है. इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
स्टारकास्ट: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें