TRP Report Week 14: 'सुपर डांसर 4' और Indian Idol 12 का टीआरपी पर कब्जा, ये रिश्ता...हुआ टॉप 5 से बाहर

TRP Report Week 14: साल 2021 की 14हफ्ते की बार्क (BARC) टीआरपी रिपोर्ट आ गई है और बार इसमें धमाकेदार बदलाव देखने को मिले हैं.

Updated: April 17, 2021, 11:05 AM IST

TRP Report Week 14 Here Are Top Five Shows: साल 2021 की 14हफ्ते की बार्क इंडिया BARC India(Broadcast Audience Research Council) टीआरपी रिपोर्ट आ गई है और इस बार टीआरपी लिस्ट में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है. वहीं दूसरी तरफ मेकर्स लगातार दर्शकों के लिए उनके पसंदीदा शोज में कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स डाल रहे हैं. हालांकि नंबर वन पॉजिशन पर बहुत बड़े बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं कौनसा टीवी शो रहा आगे और कौनसा बना फिसड्डी.

1. अनुपमा (Anupama)
स्टार प्लस के मशहूर शो अनुपमा (Anupama) एक बार फिर से नंबर वन पर बने हुए हैं. हालांकि कोरोना की वजह से कई सारे स्टार कोरोना ग्रस्त हो गए थे, लेकिन बावजूद इसके इस शो ने नंबर वन पर अपना स्थान हासिल किया हुआ है.

View this post on Instagram

A post shared by @_sanan_my_world_5


2. इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12)
इस बार लिस्ट में सबसे लंबी छलांग लगाई है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं थी, लेकिन इस बार शो ने नंबर 2 का स्थान हासिल किया है. इस हफ्ते इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) टीआरपी की लिस्ट में नंबर 2 का स्थान हासिल किया है. शो में रेखा और एआर.रहमान जैसे दिग्गज कलाकार आए थे.


3. इमली (Imlie)
तौकीर खान, गश्मीर महाजनी और मयूरी देशमुख के सीरियल इमली (Imlie) का जादू बरकरार है, हालांकि पिछले बार ये शो दूसरे नंबर पर था ऐसे में जाहिर है कि शो को झटका लगा है लेकिन फिलहाल वो नंबर तीन पर बना हुआ है. कोरोना की वजह से इसकी शूटिंग फिलहाल मुंबई से दूर हैदराबाद में होगी.


4. गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)
स्टार प्लस का एक औऱ शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) ने एक बार फिर से टीआरपी में अच्छा स्थान हासिल किया है. हालांकि ये शो किसी वक्त टॉप 3 में था, लेकिन फिलहाल ये तीन नंबर से निचे गिरकर चौथे स्थान पर आ गया है.


5. सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4)


सोनी पर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) गीता कपूर (Geeta Kapoor) अनुराग बसु (Anurag Basu )वाला शो सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4) ने धमाकेदार एंट्री ली है औऱ टॉप 5 में आ गया है. शो इस बार टीआरपी लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा है. इसे 2.7 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. बता दें कि इस हफ्ते कुंडली भाग्य, ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुमकुम भाग्य को करारा झटका लगा है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.