By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Trp Report Week 9 Anupamaa Continues To Rule Tejasswi Prakashs Naagin 6 Slips
TRP Report Week 9: इस हफ्ते भी 'अनुपमा' नंबर वन, चौथे नंबर के लिए आपस में लड़ पड़े ये दो शो
TRP Report Week 9 2022: ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने इस साल के 8वें हफ्ते की टीआरपी जारी कर दी है, ऐसे में आइए जानते हैं किसने मारी बाजी.
TRP Report Week 9 2022: साल 2022 के नौवें हफ्ते (TRP Report Week 9) की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है और इस बार कुछ खास फेरबदल नहीं देखने को मिला है. वही सारे शो एक दूसरे को आगपे पीछे करते हुए नजर आ रहे हैं और लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाने में कामयाब हुए हैं. इस हफ्ते की टीआरपी की दौड़ में हमेशा की तरह स्टार प्लस के सीरियल्स का दबदबा देखने मिला है. इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप पांच शो स्टार प्लस के ही हैं। वहीं, इस हफ्ते टीआरपी की दौड़ में कुंडली भाग्य ने फिर वापसी की है. (TRP Report Week 9 2022) आइए जानते हैं इस हफ्ते इन शोज ने बनाई टॉप 5 में अपनी जगह.
1. अनुपमा (Anupamaa)
इस हफ्ते भी टीआरपी के लिस्ट में सीरियल अनुपमा नंबर वन पर बना हुआ है. ट्विस्ट एंड टर्न से भरे इस शो में अनुपमा कई सारे रंग दिखा रही है. मेकर्स शो की कहानी को दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में सीरियल ‘अनुपमा’ इस हफ्ते भी अपनी बंवन वन की पोजिशन को बरकरार रखने में कामयाब रहा है.
2. गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)
टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में. पिछले हफ्ते भी दूसरे नंबर पर इस शो ने अपनी जगह बनाई हुई थी. कहानी में बम ब्लास्ट के बाद जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है.
3. ये है चाहतें (Yeh Hai Chatatein)
अबरार काजी और सरगुन कौर लूथरा स्टारर इस शो में ने पिछले हफ्ते की तरह तीसरा पायदान काबिज किया हुआ है. दर्शकों को इनकी ड्रामा और इमोशन से भरी ये कहानी खूब पसंद आ रही है. इसने इमली की जगह ली है और लगातार दरर्शकों के दिलों पर छाा हुआ है.
4. इमली (Imlie) और ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehalata Hai)
इस हफ्ते चौथे नंबर पर है स्टार प्लस का शो इमली. स्टार प्लस के अधिकतर शो टॉप टीआरपी लिस्ट का हिस्सा बने हुए हैं. इस हफ्ते सुंबुल तौकीर खान का ये शो नंबर 4 की पोजिशन से काम चलाना पड़ रहा है, फिलहाल शो में आर्यन और इमली के शादी की कहानी को दिखाया दा रहा है. इसके साथ ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीआरपी लिस्ट में सीरियल ‘इमली’ के साथ चौथी रैंक शेयर कर रहा है.
5. कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)
इस टीआरपी लिस्ट में एक-दूसरे को टक्कर देते हुए कुमकुम भाग्य ने पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. जी टीवी का ये पांचवे स्थान रप काबिज है. वैसे इसे हटाने के लिए कई सारे शो लगातार लाइन में लगे हुए हैं.
Also Read:
-
Only Country With Three Capitals: दुनिया का इकलौता देश जिसकी है तीन राजधानी, पक्का नाम नहीं जानते होंगे आप!
-
Amrit Udyan: जल्द खुल रहा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कैसे मिलेगी एंट्री? यहां जानें टाइमिंग-टिकट बुकिंग का पूरा प्रॉसेस
-
Only Country With Three Capitals: दुनिया का इकलौता देश जिसकी है तीन राजधानी, पक्का नाम नहीं जानते होंगे आप!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें