By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Tunisha Sharma Case Big Relief To Actor Sheezan Khan Got Bail After 70 Days
तुनिषा शर्मा केस : एक्टर शीजान खान को बड़ी राहत, 70 दिन बाद मिली जमानत
Tunisha Sharma Case : आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार शीजान खान को शनिवार को कोर्ट ने जमानत दे दी.
Tunisha Sharma Case : ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में उनके को-स्टार शीजान खान को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीजान खान (Sheezan Khan) को करीब 70 दिन पहले तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें अब 4 मार्च को जमानत मिल गई है. दिवंगत एक्ट्रेस की मां द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराने के बाद ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के लीड एक्टर शीजान को पुलिस ने 26 दिसंबर को हिरासत में ले लिया था. वो करीब ढाई महीने से जेल में हं.
कोर्ट ने दी राहत
महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई की एक अदालत ने पिछले साल अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता शीजान खान को शनिवार को जमानत दे दी. तुनिषा शर्मा ने जिले में वालिव के समीप एक टेलीविजन धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. अभिनेत्री की मां की शिकायत पर 28 वर्षीय खान को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था.
एक लाख मुचलके पर रिहा
शीजान खान अभी जेल में है. अतिरिक्त सत्र अदालत के न्यायाधीश आर डी देशपांडे ने शीजन खान को 1,00,000 रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया. अदालत ने अभिनेता को अपना पासपोर्ट जमा कराने तथा अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़कर नहीं जाने को भी कहा. खान की ओर से पेश वकील शरद राय ने कहा कि चूंकि मामले में जांच पूरी हो गयी है और आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है तो आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाए.
वकील ने दी ये दलील
विशेष लोक अभियोजक संजय मोरे ने शीजान खान की उन दलीलों का विरोध किया कि जब शर्मा ने आत्महत्या की तो वह उस कमरे में मौजूद नहीं थे. खान और शर्मा ने टीवी धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तां-ए-कबूल’ में एक साथ काम किया था. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन बाद में वे अलग हो गए थे. वालिव पुलिस ने 16 फरवरी को इस मामले में अदालत में 500 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया था.
Also Read:
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
इस राज्य में 10वीं के सिलेबस में की जाएगी 25% की कटौती, जानिये क्यों लिया जा रहा है यह फैसला- छात्रों पर क्या होगा असर?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें