Tunisha Sharma की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रेग्नेंसी से लेकर मौत की वजह तक मिल गए सारे सवालों के जवाब

Tunisha Sharma : क्या तुनिषा शर्मा प्रेग्नेंट थीं, उनकी मौत कैसे हुई जैसे कई सवालों को जवाब इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए हैं.

Published date india.com Published: December 25, 2022 1:04 PM IST
Tunisha Sharma की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रेग्नेंसी से लेकर मौत की वजह तक मिल गए सारे सवालों के जवाब

Tunisha Sharma Post Mortem Report : एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है. इस बीच मुंबई पुलिस ने तुनिषा के को-एक्टर और कथित ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान को भी गिरफ्तार कर लिया है. तुनिषा की मां ने शीजान पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया, जिसके बाद मामले की जांच कर रही पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को तुनिषा के निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम किया गया, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई गई है. क्या तुनिषा शर्मा प्रेग्नेंट थीं, उनकी मौत कैसे हुई जैसे कई सवालों को जवाब इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो प्रग्नेंट हैं. हालांकि मुंबई पुलिस के डीसीपी ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अटकलों को खारिज कर दिया है और यह भी पुष्टि की है कि फांसी के बाद दम घुटने के कारण तुनिषा शर्मा की मौत हुई थी. तुनिषा ने 24 दिसंबर को ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के अपने को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. तुनिषा के पार्थिव शरीर को मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था. रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि तुनिषा की मौत दम घुटने से हुई है. उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं.

क्या आपने देखा दीपिका-शाहरुख का ये वीडियो?

कयास लगाए जा रहे थे कि एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा प्रेग्नेंट हैं, हालांकि पुलिस सूत्रों ने इससे इनकार किया है. टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के पोस्टमॉर्टम के दौरान 4-5 डॉक्टरों की टीम मौजूद थी. सुबह करीब 11 बजे उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया, रविवार को शाम करीब चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं, मुंबई पुलिस ने तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में एक्ट्रेस के को-स्टार शीजान को धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत गिरफ्तार किया है. आरोपी एक्टर को आज वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.