Christmas 2022 : देश-दुनिया में आज (25 दिसंबर) धूम-धाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया गया. इस मौके पर लोगों ने प्लम केक से लेकर खास तोहफे तक एक-दूसरे के साथ शेयर किया. ऐसे में मनोरंजन जगत कैसे पीछे रह सकता था. टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया. क्रिसमस का त्यौहार टीवी के सेलेब्स अपने अपने अंदाज में मना रहे हैं, इसको लेकर खुद कलाकारों ने जानकारी साझा की है.
आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार ‘कथा अनकही’ में कथा सिंह गरेवाल की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अदिति शर्मा ने कहा है, “मैं इस क्रिसमस उत्सव के लिए बहुत उत्साहित हूं, मैंने पहले से ही एक पार्टी की योजना बनाई है और मैं केक और कुकीज बना रही हूं और मेरे परिवार को उपहार देने के लिए एक सीक्रेट सांटा आ रहा है और दोस्त,” ‘भाग्य लक्ष्मी’ में ऋषि की भूमिका निभाने वाले रोहित सुचांति ने कहा, “क्रिसमस और नए साल की वजह से दिसंबर मेरा पसंदीदा महीना है, मुझे लगता है कि यह महीना प्यार, खुशी और उपहारों से भरा है, जगमगाती जगहों से शहर बदल जाता है.”

‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ की अभिनेत्री शुभवी चोकसी ने भी साझा किया कि कैसे वह अपने बेटे के साथ क्रिसमस मनाती हैं और उपहारों के आदान-प्रदान में विश्वास करती हैं. ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ की निहारिका रॉय ने कहा कि क्रिसमस के बारे में सबसे अच्छी बात सीक्रेट सांता गेम है, “मैं वास्तव में इस खेल की अवधारणा को पसंद करती हूं, मुझे हमेशा जिज्ञासा होती है कि सांता कौन है और इसका अनुमान लगाना कभी खत्म नहीं होता है.”
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस का त्योहार मनाया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका घर लाइट और सितारों से सजाया गया है. फोटो में क्रिसमस ट्री भी नजर आ रहा है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी आलिया ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिस पर फैंस उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं. चूंकि रणबीर-आलिया की शादी के बाद ये पहला क्रिसमस है, इसलिए कपूर फैमिली के लिए ये बेहद खास दिन है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.