Tv Parvati Is Becoming Mother After One And A Half Years Of Marriage Shares Pictures Flaunting Baby Bump With Her Husband
शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने वाली हैं टीवी की 'पार्वती', पति के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें की शेयर
टीवी के फेमस शो महादेव की स्टार सोनारिका भदौरिया शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने मेटरनिटी फोटोशूट कराया है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं. इन तस्वीरों में उनके पति विकास पराशर भी उनपर प्यार लुटाते दिख रहे हैं.
TV Parvati sonarika bhadoria is becoming mother after one and a half years of marriage shares pictures flaunting baby bump
टीवी के मशहूर शो ‘देवों के देव… महादेव’ में पार्वती का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की और साथ ही अपने पति विकास पराशर के साथ एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नज़र आ रहा है. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसके बाद लोग उनकी ग्लोइंग स्किन का राज़ भी पूछ रहे हैं. लोगों को इस कपल की केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है.
बता दें, सोनारिका और विकास ने फरवरी 2024 में शादी की थी. हालांकि इस कपल को लाइलाइट में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है. शादी से पहले ये कई साल तक रिलेशनशिप में रहे फिर दोनों ने शादी कर ली. बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करते हुए टीवी एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- दिसंबर. Our little miracle is on the way! Feeling blessed and excited for this new chapter.
इन तस्वीरों में सोनारिका और विकास बेहद खुश नज़र आ रहे हैं. किसी तस्वीर में उन्होंने अपनी पत्नी का हाथ थामा है तो वहीं कहीं वो उनके माथे को चूमते नज़र आ रहे हैं.
सोनारिका भदौरिया टीवी शो ‘देवों के देव… महादेव’ में देवी पार्वती (आदिशक्ति) का किरदार निभाने के लिए घर-घर मशहूर हुईं. इनका जन्म 3 दिसंबर 1992 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक राजपूत परिवार में हुआ था. वे एक साधारण राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता का नाम स्वर्गीय विजय भदौरिया था, जो एक व्यवसायी थे, और मां का नाम स्वाति भदौरिया है. उनके एक भाई हैं, विक्रम भदौरिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.