बहू Aishwarya Rai संग अनबन की अफवाहों को Amitabh Bachchan के इस ट्वीट ने दी हवा, बोले- सब कर के देख लिया...

Bachchan Family Controversy : अमिताभ के 74 इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं, जिनमें सलमान खान, अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, विराट कोहली, श्वेता बच्चन नंदा और नव्या नवेली नंदा शामिल हैं.

Published date india.com Published: December 10, 2023 12:36 PM IST
बहू Aishwarya Rai संग अनबन की अफवाहों को Amitabh Bachchan के इस ट्वीट ने दी हवा, बोले- सब कर के देख लिया...

Bachchan Family Controversy : बॉलीवुड का सबसे संपन्न और खुशहाल परिवार बच्चन फैमिली में कथित तौर पर इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) के बीच नाराजगी की खबरें फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हाल ही में पूरी बच्चन फैमिली ‘द आर्चीज’ के प्रीमियर पर पहुंची थी, जहां की वीडियो देख कई लोगों ने दावा किया कि जया बच्चन और श्वेता नंदा ने ऐश्वर्या राय को इग्नोर करने की कोशिश की. वहीं ऐश्वर्या की उंगली में शादी की अंगूठी नजर नहीं आने कई तरह की बातें बनने लगी हैं. कहा जा रहा है कि ‘द आर्चीज’ के लॉन्च के बाद अमिताभ ने बहू ऐश्वर्या को अनफॉलो कर दिया है. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया, जिसे उनके घरेलू विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट

शनिवार को एक्टर अमिताभ बच्चन ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर एक अजीब कमेंट के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट से एक तस्वीर शेयर की. शॉट में अमिताभ किसी सोच में डूबे हुए हैं, इसी दौरान कैमरामैन ने उनकी तस्वीरे ले ली. एक्टर बिग बी ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सब कहा जा चुका है, सब किया जा चुका है. तो जो करना था किया, जो किया तो किया.’ अमिताभ के 74 इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं, जिनमें सलमान खान, अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, विराट कोहली, श्वेता बच्चन नंदा और नव्या नवेली नंदा शामिल हैं. वहीं, ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर सिर्फ अपने पति अभिषेक को ही फॉलो करती हैं.

इशारों की इशारों में कही ये बात

हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना ​​है कि अमिताभ और ऐश्वर्या ने पहले कभी एक-दूसरे को फॉलो नहीं किया. वहीं, दूसरी ओर अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को लेकर अब फैंस तरह-तरह के मतलब निकाल रहे हैं. कई लोगों ने दावा किया कि बिग बी ने इशारों ही इशारों में ऐश्वर्या राय के लिए ये ट्वीट शेयर किया. हालांकि अभी तक घरेलू मामलों को लेकर चल रही इन अटकलों पर बच्चन फैमिली से किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. बता दें कि अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ के प्रीमियर पर पूरे बच्चन परिवार द्वारा एक साथ खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाने के कुछ ही दिनों बाद उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों के बारे में अफवाहें सामने आईं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.