Twinkle Khanna Recalls Being Called Rishi Kapoor Illegitimate Daughter: ऋषि कपूर भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें आज भी लोग उनके काम के लिए लोग उन्हें याद करते हैं. दर्शकों ने न केवल उनकी फिल्मों के ज़रिए उन्हें प्यार किया, बल्कि उनके सह-कलाकार भी उनका बहुत सम्मान करते थे. हाल ही में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बहू आलिया भट्ट और वरुण धवन, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में उनके साथ काम किया था, ने काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में उनके साथ बिताए खास पलों को याद किया है.
वरुण ने “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के सेट से ऋषि कपूर की एक मज़ेदार याद साझा की है उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मेरा एक फुटबॉल सीक्वेंस था और ऋषि जी को हमारे बालों में जेल की मात्रा से दिक्कत थी. वह बार-बार कहते थे, ‘यह क्या है? तुम्हारे बाल हिलते ही नहीं. ओले पड़ें या तूफ़ान, तुम्हारे बाल हिलते ही नहीं. तुम दोनों फुटबॉल खेल रहे हो, तुम्हारे बाल हिलने चाहिए.’ वरुण ने याद किया कि ऋषि कपूर उनके पास आए और उनके बालों को छू भी लिया और फिर उन्होंने निर्देशक करण जौहर को फ़ोन करके इसकी शिकायत की और करण ने उन्हें बाल को सही करने को कहा. हालाँकि, वरुण ने करण को समझाया कि ऐसा करना संभव नहीं है और कहा, “मेरे बालों में जेल है.” ऋषि सर नाराज़ हो गए और ज़िद करने लगे, “यह जेल हटा दो. मैं शॉट नहीं करूंगा.” वरुण ने याद किया, “जब तक उन्होंने जेल नहीं हटा दिया, हमने अगला शॉट नहीं लिया. इस किस्से ने शो में मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया.
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी से बहुत पहले, कपूर एंड संस की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर के साथ बिताए समय की अपनी प्यारी यादें भी साझा कीं है और उन्होंने कहा, “मैं उस समय रणबीर को डेट नहीं कर रही थी, लेकिन हम (वह और ऋषि कपूर) हर शाम साथ घूमते थे और नके पास सुनाने के लिए बहुत ही शानदार कहानियां होती थीं. शूटिंग के बाद वह सबको बुलाकर आराम करते और साथ में डिनर करते थे, वह माहौल बहुत अच्छा था, मुझे उनकी बहुत याद आती है.’ अब, जब भी लोग राहा को देखते हैं, तो कहते हैं कि वह मिनी ऋषि कपूर और आलिया भट्ट हैं, उनमें उनकी कुछ ऊर्जा है और वह समय-समय पर उसे प्रदर्शित करती हैं.
शो की होस्ट ट्विंकल खन्ना ने भी ऋषि कपूर से जुड़ी एक मज़ेदार घटना को याद किया, उन्होंने कहा, ‘आलिया के ससुर की वजह से मैं लगभग कपूर बन ही गई थी.’ मेरे जन्मदिन पर उन्होंने बड़ी उदारता से ट्वीट किया, ‘अरे, तुम्हें पता है… जब तुम अपनी मां के पेट में थीं, तब मैंने उनके लिए गीत गाए थे.’ तो सबको लगा कि मैं उनकी नाजायज़ बेटी हूं, फिर उन्हें ट्रोल किया गया और उन्हें सफाई देनी पड़ी, ‘नहीं, मुझे बहुत अफ़सोस है’.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.