बॉलीवुड के हैंड्सम एक्टर विनोद खन्ना ने आज यानि 27 अप्रैल को आखिरी सांसे ली. कई दिनों से खराब तबियत के बाद विनोद खन्ना को मुंबई के एचएन फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. माना जा रहा था कि जल्द ही वो ठीक होकर घर वापस लौट आएंगे लेकिन ऐसा ना हो सका. बॉलीवुड का ये हैंड्सम एक्टर अब हमारे बीच नहीं रहा. उनकी मौत की खबर से अब हर कोई सन्न है. बॉलीवुड के तमाम सितारें उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं. लेकिन विनोद खन्ना का निधन ऐसी तारीख को हुआ है जिस दिन उनके सबसे खास दोस्त ने भी दुनिया को अलविदा कहा था.
दरअसल हम बात कर रहे है विनोद खन्ना के अच्छे करीबी दोस्त फिरोज खान की. लेडी किलर नाम से मशहूर फिरोज खान और विनोद खन्ना दोनों ही अपने वक़्त में गजब के हैंडसम हुआ करते थे. 140 से भी ज्यादा फिल्मों में काम करनेवाले विनोद खन्ना ने फिरोज खान के साथ कई फिल्मों में काम किया. लेकिन साल 1980 में आई फिल्म ‘कुर्बानी’ के बाद से ही दोनों एक्टर की बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई. इस फिल्म से विनोद खन्ना की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ. कुर्बानी के बाद 1988 में आई फिल्म दयावान में भी इन दोनों ने एक साथ काम किया था. बॉलीवुड में दोनों की दोस्ती की खूब चर्चा भी रहती थी. इसलिए जब इन दोनों ने दुनिया को अलविदा किया तो इनके बीच कई बातें एक जैसी रही.
तारीख: आज यानि 27 अप्रैल को विनोद खन्ना का निधन हुआ उसी तरह साल 2009 में 27 अप्रैल को ही फिरोज खान का भी निधन हुआ था.

तस्वीर: ट्विटर
कैंसर: विनोद खन्ना की तरह फिरोज खान के भी मौत की जिम्मेदार खतरनाक बीमारी कैंसर रही.

तस्वीर: फिल्म
उम्र: विनोद खन्ना और फिरोज खान दोनों ने ही 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा.

फिल्म पोस्टर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.