Udaipur Files के निर्माता का ऐलान, कन्हैया लाल की फैमिली को देंगे फिल्म के कलेक्शन का इतना हिस्सा

Udaipur Files: राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ काफी विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

Published date india.com Published: August 13, 2025 7:12 PM IST
Udaipur Files producer announces amit will give 25 percent of film collection to Kanhaiya Lal family
Udaipur Files producer announces amit will give 25 percent of film collection to Kanhaiya Lal family

Udaipur Files: राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ पर काफी हो हल्ला हुआ. जिसके बाद सेंसर रिव्यू किया गया और इस पर की कट्स लगाने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया गया. इसी बीच मूवी के निर्माता अमित जानी इस बीच बुधवार को आगरा पहुंचे, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा सैकड़ों स्कूली छात्राओं को उदयपुर फाइल्स फिल्म निःशुल्क दिखाई गई. यहां अमित जानी ने कहा कि कन्हैया लाल के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी.

आगरा पहुंचे अमित जानी ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, “कन्हैया लाल की हत्या के पीछे मजहबी उन्मादी विचारधारा है. उन्हें बिना वजह मार दिया गया. इस्लामिक जिहाद के ऊपर फिल्म बनाई गई है, जिसको रोकने के लिए कपिल सिब्बल जैसे बड़े अधिवक्ता को सुप्रीम कोर्ट में खड़ा किया गया. कपिल सिब्बल की एक हियरिंग की फीस 30 लाख रुपए है.”

उन्होंने आगे कहा, “कपिल सिब्बल लगभग 20 बार इसकी सुनवाई में आए, तो बड़ा प्रश्न ये है कि उनकी फीस के 6 करोड़ रुपए किसने दिए. जवाब है, यह रुपए दिए दारुल देवबंद और इन जैसे कई इस्लामिक संस्थानों ने ताकि ये मूवी रिलीज ना हो पाए. उन्होंने यहां इसके साथ ही कहा कि कन्हैया लाल के परिवार की कानूनी लड़ाई के लिए इस मूवी का 25 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा. इसके अलावा, मुझे कई बार जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है. केंद्र सरकार द्वारा मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. जो लोग मुझे डराना चाहते हैं, वो ये समझ लें कि कन्हैया लाल की न्याय की लड़ाई जारी रहेगी.”

लंबे समय से विवादों और कानूनी अड़चनों का सामना करने के बाद इस फिल्म को अब दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिला है. उदयपुर में जून 2022 में हुई कन्हैया लाल की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इस सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ दर्शकों के सामने उस दर्दनाक हकीकत को पेश करती है.

फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत और जयंत सिन्हा ने किया है, जिसमें विजय राज कन्हैया लाल की भूमिका में हैं. फिल्म में प्रीति झंगियानी और मुश्ताक खान भी अहम किरदार में हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.