Uff Vinod Khanna Swag Rambha Ho Actress Kalpana Iyer Stunned To His Walk
उफ्फ! विनोद खन्ना जैसे रूम में चलकर आते थे, वैसे कोई नहीं चल सकता, स्वैग देखकर सन्न हो जाती थी 'रंभा हो' एक्ट्रेस
साल 1981 में आई फिल्म 'अरमान' का आइकॉनिक गाना 'रंभा हो' फिल्म धुरंधर में रिक्रिएट होने के बाद सोशल मीडिया पर छा गया. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने फेवरेट एक्टर के स्वैग के बारे में बात की है.
Uff Vinod Khanna swag Rambha Ho actress kalpana iyer stunned to his walk
‘रंभा हो’ गाने से एक बार फिर सुर्खियों में आने वाली एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने एक इंटरव्यू में अपने फेवरेट एक्टर विनोद खन्ना के बारे में बात करते हुए कहा कि वो जब चलते थे तो उनका स्वैग देखने वाला होता था. आज के दौर में वैसा टशन किसी हीरो में देखने को नहीं मिलता. कल्पना ने कहा कि जब वो चलकर रूम में आते थे तब उनसे नज़रें हटाना मुश्किल हो जाता था.
कल्पना अय्यर का सिजलिंग अवतार
अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने अपने बोल्ड और सिजलिंग डांस से सबको अपना दीवाना बना दिया था और आज भी उनकी डांस के प्रति दीवानगी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है. कल्पना अय्यर ने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया. अब उन्होंने दिवंगत दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के साथ बिताए काम के दिनों को याद किया है.
सबको एक जैसा समझते थे विनोद खन्ना
बात करते हुए अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने अपने करियर से जुड़ी कई बातें की और विनोद खन्ना को याद करते हुए बताया कि अभिनेता ऐसे स्टार थे जो सभी के साथ एक समान व्यवहार करते थे. उन्होंने कहा, साल 1981 में आई फिल्म “कुदरत” में विनोद खन्ना के साथ काम करने का मौका मिला और वे असल जिंदगी में बहुत अद्भुत इंसान थे और सेट पर मौजूद हर किसी के साथ एक जैसा व्यवहार करते थे. उनके लिए कोई छोटा या बड़ा नहीं था.
विनम्र थे विनोद खन्ना
अभिनेत्री ने कहा, विनोद खन्ना एक अनमोल रत्न के जैसे थे, जिनका स्वभाव शालीन, शांत और क्लासी था. उनके चलने के तरीके में एक ग्रेस होता था और उनके स्टाइल का दीवाना इंडस्ट्री में हर कोई था. वे हमेशा विनम्र, सौम्य और हमेशा मुस्कुराते रहते थे. मैंने उन्हें कभी किसी पर गुस्सा या नाराज होते नहीं देखा.
Add India.com as a Preferred Source
विनोद खन्ना को पर्सनली जानती थीं कल्पना
कल्पना अय्यर ने बताया कि फिल्मों के साथ वे उन्हें पर्सनली भी जानती थीं. उन्होंने बताया, “ऐसा नहीं था कि हम हर दिन मिलते थे, लेकिन जब भी मैं उनसे मिलती थी, वे बहुत सम्मानपूर्वक व्यवहार करते थे. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका नैतिक मूल्य अद्भुत होता है, और विनोद साहब उनमें से एक थे. मेरे लिए, वे हमेशा एक बेहद यादगार, अद्भुत और प्रिय स्मृति रहेंगे. खास बात ये भी है कि अक्षय खन्ना को अपने पिता से विरासत में उनकी मुस्कान मिली है, जिसे देखकर दिल बहुत खुश होता है.” बता दें कि कल्पना अय्यर का ‘रंभा हो’ पर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.