पढ़िए 'कबाली' रजनीकांत के बारे में 7 ऐसी shocking बातें जो आप नहीं जानते

महाराष्ट्रियन मुलगा बन गया साउथ का सुपरस्टार...

Published date india.com Published: July 23, 2016 10:00 AM IST
Unknown Facts about 'Kabali' Rajinikanth | पढ़िए 'कबाली' रजनीकांत के बारे में 7 ऐसी shocking बातें जो आप नहीं जानते

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ आज रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म के लिए लोग इतने ज्यादा उत्साहित थे की इसे रात को 3 बजे ही रिलीज़ किया गया। जी हाँ कबाली का पहला शो मुंबई के अरोरा थिएटर में रात के 3 बजे ही दिखाया गया। सारे शो फिल्म रिलीज़ पहले ही एडवांस में ही बुक हो चुके थे और इसीलिए कई लोगों को फिल्म देखने के लिए थोडा इंतज़ार करना पड़ेगा।

सुपरस्टार रजनी का क्रेज लोगों में इतना ज्यादा है की वहां की सरकार ने चेन्नई और बैंगलूरू में कबाली के रिलीज़ के दिन छुट्टी घोषित कर दी। यहाँ तक की वहाँ के कई प्राइवेट ऑफिस में भी छुट्टी दी गयी और फिल्म के टिकट भी बाटें गए। अब ऐसा कारनामा तो थलाइवा की फिल्म रिलीज़ होने पर ही हो सकता।

खैर अब जबकि ‘कबाली’ का जलवा हर तरफ फैला हुआ है तो हमने सोचा क्यों ना कबाली ‘रजनीकांत’ के बारे में कुछ ऐसी बातों को आपसे शेयर किया जाए जो यक़ीनन आपको नहीं पता होगा। यह भी पढ़ें: कबाली रिव्यु: सिर्फ और सिर्फ रजनीकांत के फैन्स के लिए

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

# रजनीकांत का असली नाम ‘शिवाजी राव गायकवाड़’ है। फिल्मों में आने के बाद वो रजनीकांत नाम से जाने जानेलगे।

# रजनीकांत को साउथ इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है। वहां के लोग उन्हें भगवान का दर्जा भी देते हैं लेकिन दिलचस्प बात ये है की वो असल में खुद साउथ इंडियन है ही नहीं। रजनीकांत असल में महाराष्ट्रियन हैं। उनका जन्म महाराष्ट्रियन परिवार में बेंगलुरु में हुआ था। उनके दादा परदादा महाराष्ट्र के पुणे से हैं। यह भी पढ़ेंरजनीकांत की फिल्म ने चुराया ‘मदारी’ का पोस्टर : इरफान

# रजनीकांत फिल्मों में आने के पहले बस कंडक्टर थे ये तो बहुत लोग जानते हैं लेकिन हर कोई ये नहीं जानता की वो बस कंडक्टर बनने के पहले कुली और कारपेंटर भी रह चुके हैं।

# रजनीकांत का सिगरेट पिने का स्टाइल फिल्मों में बहुत फेमस है। इस स्टाइल की ट्रेनिंग उन्हें किसी फिल्म के लिए नहीं दी गयी है बल्कि ये उनका पर्सनल स्टाइल है। वो 18 साल की उम्र से इसी स्टाइल में सिगरेट उछाल कर पीते थे और लोगों को खूब इम्प्रेस करते थे। यह भी पढ़ें: रजनीकांत का उत्साह अद्भुत है : सचिन तेंदुलकर

# रजनीकांत इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुके हैं और इसके बारे में कोई नहीं जानता। 1988 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लडस्टोन’ में उन्होंने महत्वपूर्ण किरदार निभाया था।

# रजनीकांत इंडिया के सबसे महंगे एक्टर हैं। पूरे एशिया की बात करे तो जैकी चैन के बाद रजनीकांत सबसे महंगे एक्टर हैं।

# इतनी बड़े स्टार होने के बावजूद रजनीकांत ने कभी कोई कमर्शियल ऐड नहीं किया। वो लोगों को सिर्फ अपनी फिल्मों के ज़रिये ही एंटरटेन करते हैं।

तस्वीर क्रेडिट: Times of India, Firstpost

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.