एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में यूपी STF का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में दोनों हमलावर हुए ढेर

Disha Patani House Firing: एसटीएफ की नोएडा यूनिट, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इंटेलिजेंस और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली, साथ ही आसपास के राज्यों के क्राइम रिकॉर्ड्स और तकनीकी निगरानी से दोनों बदमाशों की पहचान कर ली.

Published date india.com Published: September 17, 2025 10:00 PM IST
एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में यूपी STF का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में दोनों हमलावर हुए ढेर

Disha Patani House Firing: यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है. बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित पैतृक निवास पर 12 सितंबर को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए एसटीएफ ने बुधवार को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया. इस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई.

कब हुई थी फायरिंग?

पूरे मामले की शुरुआत 12 सितंबर की सुबह लगभग 3:45 बजे हुई, जब दो बाइक सवार बदमाशों ने बरेली के सिविल लाइंस इलाके में दिशा पाटनी के विला नंबर 40 पर 10-15 राउंड गोली चलाईं. दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी (सेवानिवृत्त डीएसपी), मां और बहन खुशबू पाटनी घर पर मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी. थाना कोतवाली बरेली में मुकदमा दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए.

दिल्ली-हरियाणा की टीम के साथ मिलकर किया ऑपरेशन

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, एसटीएफ की नोएडा यूनिट, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इंटेलिजेंस और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली, साथ ही आसपास के राज्यों के क्राइम रिकॉर्ड्स और तकनीकी निगरानी से दोनों बदमाशों की पहचान कर ली. आरोपी रविंद्र (पुत्र कल्लू, निवासी कहनी, रोहतक, हरियाणा) और अरुण (पुत्र राजेंद्र, निवासी इंडियन कॉलोनी, गोहना रोड, सोनीपत, हरियाणा) रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे. रविंद्र पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है.

एनकाउंटर में ढेर हुए दोनों आरोपी

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसकी जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए. मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल के साथ कई कारतूस बरामद हुए. एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया, ‘यह गैंग धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के बहाने सेलिब्रिटी परिवारों को निशाना बना रहा था. दिशा की बहन खुशबू पाटनी के कथित बयान को लेकर यह वारदात रची गई थी.’ गैंग ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी भी ली थी, जिसमें प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान बताया गया. पुलिस ने परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.