
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
Upcoming Film: कई बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. इनमें सलमान खान, शाहरुख खान के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म भी शामिल हैं. इस साल भी ‘धुरंधर’ का खुमार उतरने वाला नहीं है. वहीं, रिलीज होने वाली फिल्मों में से कुछ के ट्रेलर-टीजर पहले ही मेकर्स ने जारी कर दिए हैं. ऐसे में दर्शक इन फिल्मों की रिलीज को लेकर खासा उत्साहित हैं. इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है.
बॉर्डर 2 :- साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है ‘बॉर्डर 2’. यह युद्ध पर आधारित देशभक्तिपूर्ण कहानी है, जिसमें सनी देओल फिर से दमदार भूमिका में लौट रहे हैं. उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि दिखाई जाएगी. निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म एक्शन से भरपूर है, जो 23 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी.
ओ’ रोमियो :- विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ओ’ रोमियो एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रोमांस का तड़का भी है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी. फिल्म मुंबई की अंडरवर्ल्ड पर आधारित है. इसमें नाना पाटेकर भी अहम भूमिका में हैं. वेलेंटाइन वीक में रिलीज हो रही फिल्म में एक्शन और इमोशंस के साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा.
मर्दानी 3 :- रानी मुखर्जी की फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी. पॉपुलर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में वह फिर से बहादुर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आएंगी. यह एक डार्क, ब्रूटल और डेडली थ्रिलर है, जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर फोकस करेगी. इसके निर्देशक अभिराज मिनावाला हैं. फिल्म होली के आसपास रिलीज हो रही है, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है.
गबरू :- सनी देओल की फिल्म 13 मार्च को थिएटर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में सनी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि सिमरन और प्रीत कामनी भी अहम रोल में हैं. इसके निर्देशक और लेखक शशांक उदापुरकर हैं. यह फिल्म व्यक्तिगत संघर्षों और मानवीय मजबूती की कहानी पेश करती है.
धुरंधर 2:- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ईद के मौके पर 19 मार्च को रिलीज होगी. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.
भूत बंगला :- अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद भूत बंगला के साथ वापसी कर रही है. 2 अप्रैल को हॉरर-कॉमेडी फिल्म रिलीज होगी, जिसमें अक्षय लीड रोल में हैं. उनके साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल जैसे कलाकार हैं. फिल्म में हंसी और डर का मिश्रण होगा.
बैटल ऑफ गलवान :- सलमान खान की फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह हैं. यह फिल्म साल 2020 की गलवान घाटी की वास्तविक घटना पर आधारित है, जहां भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना के खिलाफ बहादुरी से मुकाबला किया. कर्नल बी. संतोष बाबू की वीरता को केंद्र में रखकर फिल्म सैनिकों के बलिदान को सलाम करती है.
आवारापन 2 :- साल 2007 की फिल्म की सीक्वल अप्रैल में रिलीज होगी. इमरान हाशमी फिर से शिवम के रोल में लौट रहे हैं. उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं. निर्देशक नितिन कक्कड़ की फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर है, जिसमें इमोशंस की गहराई होगी.
अल्फा :- यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है अल्फा. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ सुपर एजेंट्स के रोल में हैं, जबकि बॉबी देओल विलेन के किरदार में हैं. निर्देशक शिव रावल की फिल्म में अनिल कपूर अहम भूमिका में हैं. हाई-स्टेक्स एक्शन और ट्विस्ट्स से भरपूर यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज डेट दो बार टल चुकी है. मेकर्स ने फाइनल डेट अनाउंस नहीं की है.
रामायण :- नितेश तिवारी की फिल्म इसी साल रिलीज होगी. यह रामायण महाकाव्य का पहला भाग है, जिसमें रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में हैं. यह प्राचीन महाकाव्य की आधुनिक और भव्य प्रस्तुति है.
फौजी:- प्रभास की फिल्म फौजी पीरियड एक्शन ड्रामा है, जो 1940 के ब्रिटिश इंडिया की पृष्ठभूमि पर सेट है. हनु राघवपुडी निर्देशित इस फिल्म में प्रभास एक विद्रोही सैनिक की दमदार भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली है.
किंग :- साल 2026 शाहरुख खान के फैंस के लिए भी खास है. अभिनेता की फिल्म ‘किंग’ रिलीज होगी. खास बात है कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.