'कोमोलिका' से अब 'कोरोनिका' बनी उर्वशी ढोलकिया, सोशल मीडिया पर शेयर किया फनी मीम

इस वीडियो के साथ लिखा है- कोरोना लॉकडाउन बढ़ने के बाद सोच रहा होगा.

Published date india.com Updated: April 16, 2020 7:30 AM IST
Kasautii Zindagi Kay Komolika aka Urvashi Dholakia gave love making scene in B grade films shocked to see
Urvashi Dholakia

मुंबई: आप सभी एकता कपूर के फेमस सीरियल की विलेन कोमोलिखा को तो जानते ही होंगे. स्टार प्लस के सीरियल कसौटी जिंदगी में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों में गहरी छाप छोड़ी. अपनी एक्टिंग से उर्वशी ढोलकिया अका कोमोलिका ने फैन्स का दिल जीत लिया. अब हाल ही में उर्वशी ने फिर कुछ ऐसा किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

अपने कोमोलिका के रोल को याद करते हुए उर्वशी ने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है ‘कहानी कोरोनिका की’. इस मीम की बात करें तो उर्वशी ने खुद को इसमें कोरोना दिखाया है जिसका नाम कोरोनिका रखा है. जो लॉकडाउन बढ़ने पर यह कहती हुई नजर आ रही है कि कितने बेवकूफ हैं ये लोग जो सोचते हैं मैं इतनी आसानी से इन्हें छोड़कर चली जाऊंगी… मैं कहीं नहीं जाऊंगी यहीं पर कुंडली मारकर बैठी रहूंगी.

इस वीडियो के साथ लिखा है- कोरोना लॉकडाउन बढ़ने के बाद सोच रहा होगा. कोरोना के प्रकोप के कारण लॉकडाउन की मियाद 3 मई तक बढ़ाए जाने के बाद उर्वशी द्वारा पोस्ट किए गए मीम को उनके प्रशंसक खूब पसंद किए जा रहे हैं. एकता ने पिछले ही साल टीवी शो कसौटी जिंदगी की को दोबारा नई स्टार कास्ट के साथ शूट किया था. जिसमें कोमोलिका का किरदार हिना खान ने निभाया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.