फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने के साथ ही राकेश रोशन पड़े मुश्किल में

राकेश रोशन के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने चार्जशीट फाइल की

Published date india.com Updated: July 1, 2017 6:17 PM IST
Uttarakhand police has filed a chargesheet against filmmaker Rakesh Roshan  |  फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने के साथ ही राकेश रोशन पड़े मुश्किल में

शनिवार के दिन फिल्ममेकर राकेश रोशन ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किए तो वहीं इस दिन उनके लिए एक बुरी खबर भी आई है. क्योंकि पिछले साल उनके उन पर फिल्म कृष 3 के लिए में स्टोरी चुराने का आरोप लगा था. फर्स्टपोस्ट.कॉम के मुताबिक अब इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने चार्जशीट फाइल की है. दरअसल देहरादून के लेखक रूपनारायण सोनकर ने आरोप लगाया था कि बिना उनकी इजाजत के राकेश रोशन ने फिल्म ‘कृष 3’ के लिए उनके उपन्यास ‘सुरदन’ से कुछ हिस्से चुराए है.

फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता को देखते हुए वहां की अदालत में एक आरोप पत्र दाखिल किया है. जिसके बाद राकेश रोशन को अब कोर्ट में हाजरी भी लगानी पड़ सकती है. वैसे पहले पिछले महीने भी राकेश रोशन और ऋतिक पर खंडाला में दो सरकारी प्लॉट हड़पने के आरोप लगे थे. यह भी पढ़े: ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन की गिरफ्तारी पर रोक

राकेश रोशन के भारतीय मनोरंजन उद्योग में 50 साल पूरे करने के अवसर पर बेटे ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट कर लिखा कि , “सिनेमा में पिता के 50 साल के सफर का जश्न, लेकिन वह ऑफिस में हैं और 100 साल की ओर कदम बढ़ा रहे हैं.. हमारे लिए असंभव उदाहरण पेश करने के लिए आपका शुक्रिया डैड. हम आपको प्यार करते हैं पापा.”

राकेश रोशन ने 1967 में अपना सिनेमाई सफर शुरू किया और 1970 में फिल्म ‘घर-घर की कहानी’ से अभिनय की दुनिया में आगाज किया. उन्होंने ‘खट्टा मीठा’, ‘खेल खेल में’ और ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया. राकेश रोशन ने फिल्म ‘खुदगर्ज’ (1987) से निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा. पिता और बेटे ने मिलकर ‘कहो ना..प्यार है’ और ‘कोई मिल गया ‘ आदि सफल फिल्में दी हैं.  फिल्म ‘खून भरी मांग’ (1988) में राकेश रोशन के साथ काम करने वाले अभिनेता कबीर बेदी ने ट्वीट किया, “बहुत बधाई! राकेश रोशन द्वारा सिनेमा को बेहतरीन 50 साल मिले.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.