'Uyi Amma' Raveena Tandon Daughter: 360 डिग्री पर घूम-घूम कर नाची राशा थडानी, लोगों ने किए ये कमेंट्स

अभिषेक कपूर की आने वाली फिल्म ‘आजाद’ का डांस ट्रैक ‘उई अम्मा’ रिलीज हो चुका है और इसने पार्टी सीजन में धमाल मचा दिया है.

Published date india.com Updated: January 6, 2025 10:36 AM IST
Uyi Amma raveena Tandon daughter injured Rasha Thadani kept rotating herself 360 degrees while dancing
Uyi Amma raveena Tandon daughter injured Rasha Thadani kept rotating herself 360 degrees while dancing

अभिषेक कपूर की आने वाली फिल्म ‘आजाद’ का डांस ट्रैक ‘उई अम्मा’ रिलीज हो चुका है और इसने पार्टी सीजन में धमाल मचा दिया है. रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन का ये ट्रैक इस साल का बेस्ट देसी पार्टी एंथम बनने जा रहा है. खतरनाक कोरियोग्राफी के साथ राशा ने ‘उई अम्मा’ गाने में कमाल का डांस परफॉर्मेंस दिया है. उन्हें देखकर हर किसी का मुंह खुला का खुला रह जाएगा.

रवीना टंडन की बेटी की तारीफ तो बस होती ही जा रही है. इस ट्रैक को अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है, जिसमें मधुबंती बागची की आवाज और अमिताभ भट्टाचार्य का म्यूजिक है. बॉस्को लेस्ली मार्टिस द्वारा कोरियोग्राफ किया गया गाना ‘उई अम्मा’ खूब धूम मचा रहा है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं. देखें लोगों के रिएक्शन.

‘उई अम्मा’ में राशा थडानी की तारीफ़

इस ट्रैक के बारे में बात करते हुए अभिषेक कपूर ने कहा, ‘अमित और अमिताभ में किसी गाने की आत्मा को पकड़ने की क्षमता है और ‘उई अम्मा’ के साथ उन्होंने सब कुछ पीछे छोड़ दिया है. राशा का डांस इस गाने में चार चांद लगा देता है, जिससे यह गाना एक एंथम बन जाता है. मुझे यकीन है कि उई अम्मा पूरे देश में धूम मचा देगी और लाखों लोगों के दिलों पर छा जाएगी.

‘आजाद’ रिलीज डेट
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी ‘आजाद’ में एक्शन के साथ-साथ इमोशन भी है. रिपोर्ट्स की माने प्यार, वफ़ादारी और हिम्मत से भरपूर यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है, जो अभी से लोगों की जुबान पर चढ़ गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.