By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Vaani Kapoor Has Said That Being A Part Of Shamshera Was No Less Than A Dream
इस फिल्म का हिस्सा बनना Vaani Kapoor के लिए किसी सपने से कम नहीं था, बोलीं- मैं दर्शकों के लिए...
2021 के बारे में बात करते हुए, वाणी ने कहा कि एक कलाकार के रूप में यह मेरे लिए एक शानदार वर्ष रहा है.
नई दिल्ली: यशराज फिल्म्स के ज़रिए फिल्मीं दुनियां में एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) इस बात से खुश है कि उनकी अगली फिल्म ‘शमशेरा’ स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है. वह कहती हैं कि आने वाली फिल्म का हिस्सा बनना किसी ड्रीम से कम नहीं था. 2021 के बारे में बात करते हुए, वाणी ने कहा कि एक कलाकार के रूप में यह मेरे लिए एक शानदार वर्ष रहा है. ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ ने मुझे दर्शकों का प्यार और सराहना दी. वाणी ने कहा, “मैं वास्तव में सिनेमा की इस दुनिया में अपनी आगे की यात्रा की प्रतीक्षा कर रही हूं.” वाणी वाईआरएफ की ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी, जो 18 मार्च, 2022 को रिलीज होने वाली है. उन्होंने कहा कि ‘शमशेरा’ के रिलीज होने के साथ, मैं दर्शकों के लिए अपने अभिनय का एक और पक्ष लाने के लिए बहुत उत्साहित हूं. ‘शमशेरा’ का हिस्सा बनना भी किसी सपने से कम नहीं था. वाणी ने अपने को-स्टार रणबीर कपूर की भी जमकर तारीफ की.
वाणी ने कहा कि रणबीर कपूर मेरे सह-कलाकार है, उनकी क्षमता के अभिनेता के साथ काम करना बहुत ही खूबसूरत था. कुछ फिल्मों के बाद वाईआरएफ के साथ काम करना इसे और भी खास बनाता है.
वाणी ने कहा कि मैं लोगों द्वारा ‘शमशेरा’ देखने का इंतजार नहीं कर सकती और उम्मीद है कि एक टीम के रूप में हमने जो काम किया है उसकी सराहना होगी.
इनपुट-आईएएनएस
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें