Bollywood Valentine’s Day 2021: किसी ने बनवाया टैटू तो कोई पार्टनर के लिए गा रहा है गाने, बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाए प्यार के अलग-अलग रंग

Valentine Day 2021 Bollywood Celebrate This Romantic Day With Their Partner: वैलेंटाइन डे पर बॉलीवुड के कुछ मशहूर कपल ने अपने पार्टनर्स के लिए दिखाया प्यार, देखें रोमांस का अलग-अलग तरीका.

Published date india.com Updated: February 14, 2021 2:26 PM IST
Bollywood Valentine’s Day 2021: किसी ने बनवाया टैटू तो कोई पार्टनर के लिए गा रहा है गाने, बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाए प्यार के अलग-अलग रंग

Valentine Day 2021 Bollywood Celebrate This Romantic Day With Their Partner: वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर आज हर कोई अपने प्यार के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड कर रहा है. इसके साथ ही आज कपल एक दूसरे के साथ अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं. ऐसे में हमारे बॉलीवुड के सितारे भला इस खास दिन से खुद को कैसे दूर रख सकते हैं. ऐसे में आज वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के खास मौके पर आखिर बॉलीवुड के क्यूट कपल ने एक दूसरे को कैसे किया विश और कैसा जताया अपना प्यार आप भी यहां पर जानें.

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी रचाई है, ऐसे में एक्टर ने अपने अंदाज में अपनी वाइफ को इस दिन की बधाई दी है.

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक माने जाते हैं, दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इस खास मौके पर रितेश ने जेनेलिया को गाना का विडियो शेयर करके इस दिन को मनाया है. वहीं जेनेलिया ने भी रितेश के लिए प्यारा सा मैसेज लिखा है और एक फोटो शेयर की है.

View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

View this post on Instagram

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)


बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने अपनी औऱ सैफ की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो दोनों एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ करीना कपूर ने लिखा, ‘मैंने तुम्हें इन मूछों के साथ भी प्यार किया. मेरे फॉरएवर वैलेंटाइन’.


वहीं भारत की तरफ से क्रिकेट खले रहे विराट को उनकी पत्नी अनुष्का ने इश खास दिन पर याद करते हुए एख शानदार फोटो शेयर की है जिसमें दोनों सनसेट का मजा ले रहे हैं और अनुष्का को विराट ने अपीन बाहों में थामा हुआ है. अनुष्का ने विराट के लिए लिखा ‘मेरे वैलेंटाइन हर दिन, हमेशा और उसके आगे’.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source


वहीं सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत ने अपनी पत्नी को लाजवाब तोहफा दिया है. सिंगर रोहनप्रीत (Rohanpreet) ने नेहा को सरप्राइज देते हुए अपने हाथ पर नेहा के नाम का टैटू बनवा लिया है. दरअसल नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया साइड इंस्टाग्राम (Neha Kakkar Instragram) पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी फैंस के साथ जाहिर की.


राजकुमार ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ फोटो शेयर कर लिखा, हैप्पी वैलेंटाइन डे मेरा प्यार पत्रलेखा. तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी पूरी नहीं है. मुझे पूरा करने के लिए थैंक्यू. थैंक्यू हमेशा मुझे बेहतर करने के लिए. थैंक्यू हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए. मेरी हिस्से की सारी खुशियां तुम्हें मिल जाएं..


बिपाशा ने केक कट करके करण सिंह ग्रोवर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया. बिपाशा ने वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों लिप किस करके केक कट करते हैं. वीडियो शेयर कर बिपाशा ने लिखा, इस साल का हमारा साथ में पहला सेलिब्रेशन. करण तुम मेरे हर दिन को वैलेंटाइन डे बनाते हो. थैंक्यू सप्राइज, गिफ्ट्स, पैम्परिंग, कडल्स, हग, किस, फट मसाज, खुशी, हंसी और मस्ती के लिए. थैंक्यू मुझे इतना प्यार देने के लिए. लव यू फॉरेवर.


सोनम ने पति आनंद के सपोर्ट और प्यार के लिए उन्हें थैंक्यू कहा है. सोनम ने आनंद के साथ कई वीडियोज शेयर किए हैं और लिखा, मैं अपने पति को थैंक्यू कहना चाहूंगी जिन्होंने 6 हफ्तों में से 5 हफ्ते मेरे साथ ग्लासगो में बिताए. शूट के बाद आनंद से मिलना बहुत अच्छा लगता था. आनंद के लिए लंदन से वर्क फ्रॉम होम करना आसान था, लेकिन फिर भी वह मुझे सपोर्ट करने के लिए यहां आए. थैंक्यू आनंद अहूजा…लव यू.

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)


मैं तो तेरे रंग में ढ़ल चुकी हूं, बस तेरी बन चुकी हूं, मेरा मुझमें कुछ नहीं, सब तेरा, सब तेरा. तबसे अब तक, ये स्माइल कभी नहीं बदलेगी.
आई लव यू मेरे कुकी राज कुमद्रा. आप हमेशा मेरे वैलेंटाइन रहोगे.


फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ फोटो शेयर कर लिखा, आज, कल और हमेशा. सोशल मीडिया पर सभी पार्टनर्स के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर रहे हैं और हमने आपको इसकी एक झलक दिखा दी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.