When Varun Dhawan Reached SRK House: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चाओं में हैं और वो जमकर फिल्म का प्रमोशकन रहे हैं. अब तक उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, ऐसे में वरूण ने कमाल का किस्सा सुनाया है जिसे सुनकर आपकी भी हंसी निकल जाएगा. दरअसल एक्टर ने बताया कि जब वो बचपन में थे तो एक बार किसी फंक्शन के लिए चंदा जुटा रहे थे और वो इस दौरान शाहरुख खान के घर पहुंचे, लेकिन गौरी को देखकर वो वहां से भाग खड़े हुए.
काजोल औऱ शाहरुख मुझे पति-पत्नी लगते थे
वरुण धवन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो फिल्म दिलवाले की रिलीज के समय का है. इस समय शाहरुख खान,काजोल,कृति सेनन पहुंची थी और इस दौरान एक्टर ने बेहद कमाल की किस्सा सुनाया. वरुण ने बताया कि कैसे जब वो छोटे थे तो उन्हें लगता था कि काजोल और शाहरुख शादी शुदा है, ऐसे में जब वो मन्नत में पहली बार पहुंचे तो वो गौरी को देखकर भाग गए थे.
गौरी खान को देखकर मैं हैरान रह गया
कपिल के शो पर वरुण ने कहा, “मैं जब छोटा था, तब मुझे लगता था कि शाहरुख और काजोल रियल में पति-पत्नी हैं. जब मैं शाहरुख सर के घर गया और गौरी मैम से मिला, तब जाकर मेरा वहम टूटा’, वरुण ने आगे बताया कि वो कॉलेज के दिनों में एक इवेंट के लिए चंदा जमा करने शाहरुख के घर गए थे. जैसे ही उन्होंने बेल बजाई, तो गौरी ने दरवाया खोला, जिसे देखकर वरुण दंग रह गए.
वरूण ने इसके बाद बताया कि जब मैं घर पहुंचा तो मैंने अपनी मां को पूरी बात बताई औऱ उन्होंने मुझे समझाया कि जिसे मैंने देखा था असल वो वहीं शाहरुख खान की पत्नी हैं और काजोल नहीं है वो बस साथ में काम करते हैं. वरुण ने जैसे ही अपना ये किस्सा सुनाया, उनके सभी साथी जोर-जोर से हंसने लगे. शाहरुख, काजोल और कृति सभी लोग वरुण की बातों पर खूब हंसे. बता दें कि वरुण जल्दी ही फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आने वाले हैं. इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.