वरुण धवन ने 'शुद्धि' पर साधी चुप्पी

शुद्धि' में सुपरस्टार सलमान खान की जगह लेने वाले वरुण धवन ने इस फिल्म के बारे में बात न करने का फैसला लिया है।

Published: June 10, 2015, 1:20 PM IST

मुंबई: ‘शुद्धि’ में सुपरस्टार सलमान खान की जगह लेने वाले वरुण धवन ने इस फिल्म के बारे में बात न करने का फैसला लिया है। जल्द ‘एबीसीडी 2’ में नजर आने वाले वरुण ने यहां कहा, “मैं ‘शुद्धि’ के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा। लोगों ने इसके बारे में बहुत कुछ कहा है। मेरा काम अभिनय करना है। सिर्फ बात करने से दाल नहीं गलने वाली, इसलिए मैं बस अभिनय करूंगा और फैसला दर्शकों पर छोड़ दूंगा।” करण मल्होत्रा निर्देशित ‘शुद्धि’ में वरुण और आलिया भट्ट की जोड़ी है। यह भी पढ़े:‘मां की चुनर’ गाना सुन रोने लगीं मां : वरुण धवन

पूर्व में इसके निर्माता करण जौहर ने इसमें ऋतिक रोशन व करीना कपूर को लेने की पुष्टि की थी और उसके बाद सलमान को लेने की बात कही गई। पिछले महीने ही करण जौहर ने फिल्म में वरुण और आलिया के होने की पुष्टि की। वरुण का कहना है कि इस फिल्म में ढेर सारी नई चीजें हैं और इसे लेकर बहुत सारी अफवाहें भी उड़ी हुई हैं। लेकिन मैं यही कहूंगा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। यह बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है।”

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.