By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu Danced To This Song In Serbia Club Samantha Danced With The Fans In This Style
Video : सर्बिया के क्लब में जब बजा 'पुष्पा' का गाना, डांस करने से खुद को रोक नहीं सके वरुण और समांथा
Citadel Web Series : सर्बिया के क्लब में वरुण-सामंथा को काम के बीच ब्रेक लेकर अच्छा समय बिता रहे हैं. पार्टी में एक्टर एक्ट्रेस के अलावा टीम मेंबर्स भी मौजूद हैं.
Citadel Web Series : प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के ‘सिटाडेल’ बाद अब बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही इसी नाम से एक प्रोजेक्ट में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. रुसो ब्रदर्स की फेमस हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की इंडियन इंस्टॉलमेंट को लेकर वरुण और समांथा फैंस के बीच चर्चा में हैं. वरुण-सामंथा की एक्शन वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के हिंदी वर्जन की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है. इंडिया में शूटिंग शेड्यूल कंप्लीट करने के बाद स्टारकास्ट सर्बिया पहुंची और राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू से मुलाकात की. इसी बीच शनिवार को वरुण-सामंथा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें एक्टर-एक्ट्रेस एक क्लब में ‘ऊ अंटवा’ पर डांस करते नजर आए. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वरुण-सामंथा ने इस लुक में लगाए ठुमके
सर्बिया के क्लब में वरुण-सामंथा को काम के बीच ब्रेक लेकर अच्छा समय बिता रहे हैं. पार्टी में एक्टर एक्ट्रेस के अलावा टीम मेंबर्स भी मौजूद हैं. क्लब में पार्टी के दौरान अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने ऊ अंटवा के बजते ही फैंस की भीड़ जुट गई और सभी लोग वरुण-सामंथा के साथ डांस एन्जॉय करने लगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि सामंथा ब्लैक लेदर क्रॉप टॉप और पैंट्स पहने हुए हाथ में बियर की बोतले लेकर कूल मूव्स दे रही हैं, तो वहीं वरुण भी ब्लैक टीशर्ट के साथ जैकेट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं, इस लुक में सामंथा-वरुण क्यूट और कूल लग रहे हैं.
Samantha item song craze is unbelievable 🥵🥵#SamanthaRuthPrabhu #Pushpa pic.twitter.com/BNZ2V6BOwj
— Actress Glam (@actressglam) June 10, 2023
‘सिटाडेल’ के लंदन प्रीमियर पर सामंथा-वरुण की ट्वीनिंग
प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर एक्शन थ्रिलर इंटरनेशनल सीरीज ‘सिटाडेल’ का कुछ दिन पहले लंदन में ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था. इस इवेंट में ‘सिटाडेल’ की इंडियन वर्जन टीम भी मौजूद थी. टीम मेंबर्स डायरेक्टर जोड़ी राज,डीके के साथ वरुण धवन और सामंथा प्रभु भी मौजूद हुए. जहां वरुण-सामंथा की ट्वीनिंग ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा. बता दें कि दोनों ‘सिटाडेल’ के इंडियन रीमेक का हिस्सा हैं और ये सीरीज साइंस फिक्शन सीरीज बताई जा रही है.
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
Crime-Mystery Lovers Alert! अपने सारे ट्रिप कर दें कैंसिल! फरवरी के तीसरे हफ्ते OTT पर आएगा फुल थ्रिल डोज़
-
Crime-Mystery Lovers Alert! अपने सारे ट्रिप कर दें कैंसिल! फरवरी के तीसरे हफ्ते OTT पर आएगा फुल थ्रिल डोज़
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें