Varun Dhawan ने फादर्स डे पर दिखाई बेटी की पहली झलक, इन सेलेब्स ने किया कमेंट कर बरसाया प्यार

फादर्स डे के मौके पर न्यूली डैड बने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी नन्ही परी की पहली तस्वीर की.

Published date india.com Published: June 16, 2024 3:10 PM IST
Varun Dhawan ने फादर्स डे पर दिखाई बेटी की पहली झलक, इन सेलेब्स ने किया कमेंट कर बरसाया प्यार

Actor Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में बेबी गर्ल के पापा बनाए हैं, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. जहां पूरी दुनिया आज फादर्स डे सेलिब्रेट कर रही है. इसी बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी लाड़ली की पहली तस्वीर शेयर की नए पापा बने वरुण धवन ने अपनी बेटी की फोटो खूबसूरत अंदाज में पोस्ट किया है. जिसको लेकर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन देते हुए कमेंट किया है.

वरुण धवन ने शेयर किया पोस्ट

हाल में बेटी के पिता बने एक्टर वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी नन्ही परी की फोटो शेयर की ये फादर्स डे एक्टर और उनकी फैमिली के लिए बेहद खास है. शेयर किए गए फोटो में वरुण धवन की लाडली अपने पापा की उंगली थामी हुई है. ये फोटो एक्टर के लिए अबतक की सबसे खास तस्वीर होगी, जिसको शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी फादर्स डे. मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि इस दिन को मनाने का सबसे अच्छा तरीका बाहर जाकर अपने परिवार के लिए काम करना है, इसलिए मैं बस यही करूंगा. एक लड़की का पिता बनने से ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती. इसके अलावा दूसरी फोटो में एक्टर अपने खास दोस्त यानी पालतू कुत्ते जॉय का पंजा पकडे नजर आ रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

सेलेब्स का रिएक्शन

वरुण धवन और नताशा दलाल 3 जून को पेरेंट्स बने है और फादर्स डे के मौके पर वरुण द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट किया है. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘बेटी का पिता वरुण धवन! बड़ा हो गया रे तू.’ इसके अलावा जाह्नवी कपूर, मनीष पॉल जैसे स्टार्स ने कमेंट किया है. इसी के साथ वरुण के फैंस ने उनकी बेटी के प्रति खूब प्यार बरसाया एक यूजर ने लिखा, ‘यह सबसे भाग्यशाली छोटी लड़की है हमारी छोटी राजकुमारी. वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, ‘हम आपके लिए बहुत खुश हैं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.