Baby John में वरुण धवन का लुक देख खुली रह जाएंगी आंखे, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Baby John Teaser Cut: वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' का टीजर कट मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. फैंस के बीच उनके नए और खतरनाक को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

Published date india.com Updated: November 1, 2024 1:39 PM IST
email india.com By Anu Singh email india.com | Edited by Anu Singh email india.com
Baby John में वरुण धवन का लुक देख खुली रह जाएंगी आंखे, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Baby John Teaser Cut: वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. पहली बार वरुण धवन को इतने खुंखार अंदाज में पर्दे पर देखा जाने वाला है. फिल्म को लेकर हाल ही में एटली ने पोस्ट शेयर कर दर्शकों से पाइरेसी से बचने की सलाह दी थी. आज मेकर्स ने फिल्म का टीजर कट शेयर किया है जिसमें वरुण धवन का लुक भी काफी धांसू लग रहा है.

सिटाडेल की प्रमोशन में बीजी चल रहे वरुण

बता दें कि फिलहाल वरुण धवन अपनी ओटीटी सीरीज सिटाडेल हनी बनी की रिलीज में बीजी चल रहे हैं. सीरीज में एक्टर एक्शन मोड में नजर आने वाली हैं. ये सीरीज हॉलीवुड सिटाडेल का हिंदी वर्जन है. इस सीरीज में वरुण के साथ समंथा रूथ प्रभु लीड रोल में हैं. वरुण धवन इस सीरीज में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. कुछ दिन पहले सीरीज का ट्रेलर जारी किया था जिसे दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिव्यु मिले थे. इस सब के बाद एक्टर तुरंत ही बेबी जॉन की प्रमोशन में लगने वाले हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Atlee Kumar (@atlee47)

बेबी जॉन में दिखेंगे सलमान खान?

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन को लेकर मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म में वरुण के साथ वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म की कहानी सुमित अरोड़ा और कलीस द्वारा लिखी गई है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान भी नजर आने वाले हैं. हालांकि फिल्म की कहानी पर अभी कोई खास अपडेट सामने नहीं आई है. फिल्म थिएटर में 25 दिसंबर को रिलीज की जाएगी.

वरुण धवन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वरुण धवन को श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ में कैमियो करते देखा गया था. सिटाडेल और बेबी जॉन के अलावा उनकी भेड़िया 2 भी कतार में है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.