Varun Dhawan की अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' इस दिन होगी रिलीज, पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट

Varun Dhawan Upcoming Movie: मई 2024 में रिलीज होने वाले वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' के रिलीज की नई तारीख की घोषणा की गई है.

Published date india.com Published: June 26, 2024 8:58 PM IST
Varun Dhawan की अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' इस दिन होगी रिलीज, पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट

Actor Varun Dhawan Movie: एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म ‘बेबी जॉन’ को नई रिलीज डेट मिल गई है साल 2016 में आई एटली की सुपरहिट फिल्म ‘थेरी’ रीमेक ‘बेबी जॉन’ की रिलीज डेट की घोषण कर दी गई है यह फिल्म पहले 31 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। मेकर्स ने फिल्म के नए रिजील डेट के बारे में अपडेट शेयर किया है. वहीं, फिल्म एक्टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है.

वरुण धवन ने शेयर किया पोस्ट

वरुण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया. पोस्टर में उन्होंने हाथ में चाकू पकड़ा हुआ है. उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है और वह हथियार लिए कई लोगों से घिरे हुए हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘इस साल क्रिसमस और भी मजेदार होने वाला है. 25 दिसंबर को ‘बेबी जॉन’ की रिलीज के लिए तैयार हो जाइए.’ इस फिल्म के जरिए कीर्ति सुरेश हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं. इसके अलावा, इस फिल्म में वामिका गब्बी भी अहम रोल में दिखेंगी. इसके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी नजर आएंगे.

View this post on Instagram

A post shared by @muradkhetani

आमिर खान की फिल्म से टकरा सकती है बेबी जॉन

‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म सीधे आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ मूवी से टकराएगी. ये फिल्म भी इसी साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. हालांकि, अभी तक रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. वरुण धवन को अब से पहले नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘बवाल’ में देखा गया था, जिसमें जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म बीते साल 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. उन्होंने हॉरर कॉमेडी ‘मुंज्या’ में भी कैमियो किया. वरुण के अपकमिंग प्रोजेक्ट में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ भी शामिल हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.