वरुण सूद की बहन ने दिव्या अग्रवाल से मांगे 'खानदानी गहने', एक्ट्रेस ने कहा 'न कभी पहना..'

Varun Sood Sister And Divya Agarwal: वरुण सूद की बहन ने अपने परिवार के खानदानी गहने दिव्या से वापस मांगे हैं.

Published date india.com Updated: February 24, 2023 12:22 PM IST
Divya Agarwal Varun Sood breakup actress said i dont blame on my boyfriend
Divya Agarwal Varun Sood breakup

Divya Agarwal And Varun Sood Sister Fight: दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद अब भले ही अलग हो गए हों लेकिन दोनों के रिश्ते पर आए दिन कोई ना कोई चर्चा होती रहती हैं. दिव्या इन दिनों अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर के साथ आगे की जिंदगी बिता रही हैं, लेकिन लगता है उनका पास्ट उनका पिछा इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाला है. असल में दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के ब्रेकअप के सालों बाद उनकी बहव को अक्षिता ने दिव्या पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके खानदानी गहने वापस नहीं कि है और ये सबकुछ सोशल मीडिया पर हो रहा है. ऐसे में जब वरुण की बहन ने दिव्या से अपने खानदानी गहने मांगे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बीच खूब बहसबाजी हो रही है.

दिव्या ने खानदानी गहने नहीं दिए- अक्षिता सूद

वरुण सूद की बहन अक्षिता सूद ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर आरोप लगाया कि दिव्या अग्रवाल सूद परिवार के खानदानी गहने वापस नहीं कर रही हैं. एक्टर की बहन ने ये भी कहा कि दिव्या उनके परिवार की खामोशी का फायदा उठा रही हैं. 10-15 दिन से उनके मैनेजर के पास भी मैसेज किया जा रहा है, लेकिन वह रिप्लाई नहीं कर रही हैं. इसके बाद दिव्या ट्रोल हो गईं और उनकी वरुण की बहन के साथ ट्विटर वॉर शुरू हो गई.


ऐसे में दिव्या ने वरुण के परिवार की खानदानी ज्वेलरी की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “ज्वेलरी को वापस कर रही हूं.” इसके साथ उन्होंने फनी इमोजी भी बनाई.

ऐसे में जब एक्ट्रेस से लोग तरह-तरह के सवाल पूछने लगे तो एक्ट्रेस ने इस पर एक और ट्वीट करते हुए लिखा ‘हां तो एक साल बाद याद आया? जीने दो भाई… मेरी मैनेजर हॉस्पिटल में है.’  इसके बाद दिव्या ने एक और ट्वीट करते हए कहा ‘मुझे याद भी नहीं था. मैंने कभी उनसे मांगा नहीं. मैंने कभी उसे पहना भी नहीं. अब एक साल हो गए हैं. मेरी मैनेजर ईशा हॉस्पिटल में है. उस बेचारी ने कॉल करके रिमाइंड कराया था, लेकिन एक मिनट, अगर ये इतना जरूरी था तो क्यों दिया’.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल करीब 3 सालशिप में रहे. तक रिलेशनदोनों डेटिंग के साथ-साथ लिव-इन में भी रहे. हालांकि, मार्च 2022 में दिव्या ने अचानक वरुण संग अपने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट करके सभी को चौंका दिया. वहीं पिछले साल दिसंबर 2022 में दिव्या ने एक्स बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से सगाई करके फिर से फैंस को हैरान कर दिया था. इस बात को लेकर दिव्या को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था. दिव्या को लोगों ने ‘गोल्ड डिगर’ तक कह दिया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.