Jigra के फ्लॉप होने पर Vasan Bala ने उठाया हैरान करने वाला कदम, अकाउंट किया बंद

Vasan Bala: वसन बाला के निर्देशन में बनीं फिल्म जिगरा का रिलीज के बाद कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है साथ ही फिल्म को ट्रोलिंग का भी सामना कर पड़ रहा है. अब वसन ने इस सब के बीच बड़ा फैसला लिया है.

Published date india.com Updated: October 21, 2024 11:06 AM IST
email india.com By Anu Singh email india.com | Edited by Anu Singh email india.com
Jigra के फ्लॉप होने पर Vasan Bala ने उठाया हैरान करने वाला कदम, अकाउंट किया बंद

Vasan Bala: फिल्म ‘जिगरा’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद से ही फिल्म मेकर्स से लेकर एक्ट्रेस को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. वसन ने लगातार ट्रोलिंग से परेशान होकर बेहद ही चौंकाने वाला कदम उठाया है. फिल्म की टीम को जिस तरह के रिस्पांस की उम्मीदें थीं, फिल्म उस हिसाब से बिल्कुल भी कमाल नहीं कर पाई. ऐसे में सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर आलोचना हो रही है.

वसन बाला ने अकाउंट किया बंद

लगातार हो रही ट्रोलिंग से परेशान होकर फिल्म के डायरेक्टर वसन बाला ने अपने एक्स अकाउंट को डीएक्टिवेट करने का फैसला लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि वो सोशल मीडिया यूजर्स से मिलने वाले नेगेटिव कमेंट्स से काफी निराश हो गए थे. उनके अकाउंट के डीएक्टिवेट होते ही यूजर्स ने देखा कि कोई भी मैसेज अब उन्हें नहीं जा रहा है.

फिल्म की कहानी नहीं आई पसंद

फिल्म ‘जिगरा’ की कहानी की बात करें तो ये एक भाई-बहन की कहानी है. फिल्म में आलिया का किरादार सत्या अपने भाई को जेल से निकालने के लिए प्लान बनाती है. फिल्म की कहानी के बारे में जानकर लगा था कि इस बार कुछ नया देखने को मिलने वाला है. हालांकि थिएटर्स में दर्शकों को फिल्म खासा एंटरटेन नहीं कर पाई. फिल्म के सफल न हो पाने के कारण लोगों ने इसके लिए वसन बाला को ट्रोल करना शुरु कर दिया. बता दें कि ‘जिगरा’ को आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है.

Sanjay Dutt को ड्रग्स के नशे में देखकर रो पड़ा था नौकर, दो दिन बाद नींद से उठे थे एक्टर 9

जिगरा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘जिगरा’ को थिएटर में रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं. पहले दिन फिल्म ने 4.55 करोड़ के साथ ओपनिंग ली थी. वहीं 9 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 25.30 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है. जबकि रिपोर्ट्स में इस पिक्चर का बजट 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में 9 दिनों की कमाई को देखकर लगता है कि फिल्म का बजट के आंकड़े तक पहुंचना काफी मुश्किल है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.