Happy Birthday Vatsal Sheth: बॉलीवुड और टीवी के जाने माने अभिनेता वत्सल सेठ (Vatsal Seth) पांच अगस्त अपना जन्मदिन मनाते हैं. वत्सल सेठ जा जन्म मुंबई में ही हुआ था और उनकी पढ़ाई- लिखाई भी मुंबई में ही हुई थी. बतौर मुख्य अभिनेता उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2004 में अजय देवगन के साथ फिल्म टार्जन द वंडर कार से की थी. ऐसे में आज एक्टर के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में खास बातें.
जस्ट मोहब्बत से टार्जन तक का सफर
1996 से 2000 तक ‘जस्ट मोहब्बत’ में काम करने के बाद वत्सल सीधे नजर आए साल 2004 में फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ में. इस फिल्म के साथ ही वत्सल सेठ एक बार फिर से चर्चा में आ गए थे. बतौर मुख्य कलाकार ये वत्सल की पहली बॉलीवुड फिल्म थी. फिल्म की सफलता को देखकर ही कयास लगाए जा रहे थे कि वत्सल का फिल्मी सफर सफल रहने वाला है. हालांकि ऐसा हुआ नहीं, फिल्म तो हिट हुई लेकिन वत्सल के करियर को ज्यादा ऊंचाई नहीं मिल सकी.
बाजीगर के सेट पर हुआ प्यार
हाल ही में, इशिता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में ‘बॉलीवुड टाउन’ से बातचीत की है.जब इशिता से पूछा गया कि वो दोनों कब और कैसे करीब आये, तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने बताया, ‘हम दोनों हमारे शो ‘बाजीगर’ के सेट पर मिले थे। हम उस दौरान तुरंत ही एक-दूसरे से कनेक्ट हो गए और दोस्त बन गए. जब शो ओवर हो गया, तब हम अक्सर एक-दूसरे से मिलने लगे. हम अपने कॉमन फ्रेंड्स के साथ या कभी हम दोनों अकेले कॉफ़ी और डिनर डेट्स पर जाया करते थे. हमें एहसास हुआ कि हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और इसके बाद ही हमने डेटिंग करना शुरू कर दिया’.
शादी का प्रस्ताव सुनकर हैरान थी इशिता
इशिता ने ये भी बताया कि दोनों में से सबसे पहले शादी के लिए किसने प्रपोज किया था. एक्ट्रेस ने कहा, ‘वत्सल ने सबसे पहले शादी के लिए प्रपोज किया था। मैं पूरी तरह शॉक्ड थी और मुझे इस बात का कोई आइडिया नहीं था, क्योंकि उस समय तक हमने शादी के बारे में बात नहीं की थी. मैं काफी सरप्राइज थी और मुझे वो क्या कह रहे थे इस बात का एहसास करने में काफी समय लग गया था. मैंने उसी दिन हां बोल दिया था और उसके कुछ दिनों बाद हमारे पेरेंट्स एक-दूसरे से मिले और फिर कुछ महीनों में हमारी शादी हो गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.