कपिल शर्मा शो के 100वें एपिसोड में मेहमान बनेंगे ऐसे क्रिकेटर कि TRP छप्पड़ फाड़ देगी

सुनील ने कपिल के शो में लौटने से साफ़ इनकार कर दिया है

Published date india.com Published: April 17, 2017 5:21 PM IST
Veda Krishnamurthy will be at kapil sharma show | कपिल शर्मा शो के 100वें एपिसोड में मेहमान बनेंगे ऐसे क्रिकेटर कि TRP छप्पड़ फाड़ देगी

भले ही कपिल शर्मा शो की TRP सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद नीचे गिर गई हो, लेकिन फिर भी कपिल शर्मा ने अपने शो में लोगों का मनोरंजन करना जारी रखा है. कहा जा रहा है कि अब कभी सुनील कपिल के शो में वापसी नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी कपिल अपने शो के 100वें एपिसोड की शूटिंग में जी जान से लगे हुए हैं. बताया जा रहा है कि जल्द ही कपिल के शो का 100वां एपिसोड रिले किया जाएगा. जिसमें कपिल ने एक ऐसे मेहमान को बुलाया है, जिसे देखकर कपिल के शो की TRP छप्पर फाड़ देगी.

नेशनल लेवल की महिला क्रिकेटर हैं वेदा

जी हां, कपिल ने अपने शो के 100वें एपिसोड में क्रिकेट जगत की नामी क्रिकेटर को बुलाया है,जिनके खेल के पीछे दुनिया दीवानी है. हम बात कर रहे हैं नेशनल लेवल की महिला क्र‍िकेटर वेदा कृष्णमूर्ति की. जिन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है. इस ट्वीट में वेदा कपिल के साथ शो के सेट पर दिखाई दे रही हैं.

सुनील के शो में वापसी की जताई जा रही है उम्मीद

वैसे तो सुनील ने कपिल के शो में लौटने से साफ़ इनकार कर दिया है, लेकिन फिर भी उनके 100वें एपिसोड में सुनील और अली अज़गर के आने की उम्मीद जताई जा रही है. अगर ऐसा होता है, तो कपिल का शो फिर एक बार टीआरपी की दौड़ में नंबर एक पर पहुंच जाएगा, और तो और उनके फैन्स के लिए सुनील और कपिल को एकसाथ देखना किसी तोहफे से कम नहीं होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.