'किसी पिता के लिए इससे बड़ा कोई दुख नहीं', अनिल अग्रवाल के बेटे के निधन पर छलका मनोज मुंतशिर का दर्द

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल के आकस्मिक निधन से पूरा देश स्तब्ध है.

Published date india.com Published: January 8, 2026 12:22 PM IST
Vedanta chairman Anil Agarwal son death manoj muntashir post
Vedanta chairman Anil Agarwal son death manoj muntashir post

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का इतनी कम उम्र में चले जाना उनके परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं है.अमेरिका में हुए हादसे पर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया है.

मनोज मुंतशिर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो साल पहले अनिल अग्रवाल के परिवार संग मनाई होली की तस्वीर पोस्ट कर अपने दर्द को बयां किया. मनोज ने लिखा, “कभी-कभी हंसी और खुशी की उम्र इतनी कम होती है कि पलक झपकते ही सब बदल जाता है. यह तस्वीर सिर्फ दो साल पहले की है, जब हमने धूमधाम से होली मनाई थी.”

उन्होंने अनिल अग्रवाल और उनकी पत्नी किरण अग्रवाल की पीड़ा का जिक्र करते हुए कहा, “आज अनिल अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी किरन जी, अपने जीवन की सबसे अंधेरी, दुखद और उदास गली में एक-दूसरे का हाथ थामे खड़े हैं. विश्वास नहीं होता कि जिस बच्चे को कल गोद में उठाया था, आज उसे कंधों पर उठाना है.”

मनोज मुंतशिर ने अग्निवेश को याद करते हुए लिखा कि वह सिर्फ 49 वर्ष की आयु में इस दुनिया से चले गए. उन्होंने संतान खोने के दर्द को असहनीय बताते हुए कहा, “शब्दकोश में ऐसा कुछ नहीं है जिसे लिख या बोल के हम संतान-शोक की पीड़ा कम कर सकें लेकिन ईश्वर से प्रार्थना तो कर ही सकते हैं कि आपको असहनीय वेदना सहने की ताकत दें.”

अग्निवेश वेदांता ग्रुप की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड के बोर्ड में शामिल थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अनिल अग्रवाल ने खुद सोशल मीडिया पर इस घटना को अपनी जिंदगी का सबसे काला दिन बताया. उन्होंने लिखा कि अग्निवेश स्कीइंग हादसे के बाद न्यूयॉर्क के अस्पताल में रिकवर कर रहे थे, लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट से सब कुछ बदल गया. परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है.

कौन हैं मनोज मुंतशिर?

बता दें, मनोज मुंतशिर हिंदी सिनेमा के चर्चित गीतकार, लेखक और कवि हैं. इन्होंने कई हिंदी फिल्मों में सुपरहिट गाने लिखे हैं. ये सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.