Vicky Kaushal ex girlfriend Harleen Sethi belly dance: बॉलीवुड कलाकार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के बारे में खबर है कि इस साल दिसंबर में ये जोड़ा शादी करने वाला है. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई वे यही बेहतर बता सकते हैं क्योंकि विक्की-कैटरीना की तरफ से इस बात को लेकर कोई आधारिक बयान नहीं आया है. कई ख़बरों में यह दावा किया गया है कि दोनों ने शादी के लिए अपने वेडिंग ड्रेस को भी ऑर्डर दे दिया है. इन सब के बीच विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी (Vicky Kaushal Ex-Girlfriend) भी चर्चा में बनी हुई हैं.
हाल ही में उनका कैटरीना-अक्षय स्टारर फिल्म सूर्यवंशी का हिट गाना टिप टिप बरसा पानी पर बैली डांस सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस गाने पर शूट करने के लिए उन्होंने 4 घंटे की प्रैक्टिस की हैं. वे लिखती हैं- ‘वो हर चीज जो मुझे चुनौती देती है, उससे मुझे अपने जिंदा होने का एहसास होता है.
हरलीन को विक्की और कैटरीना (Vicky Kaushal-Katrina Kaif) की शादी से कोई दिक्कत नहीं है. विक्की उनके पास्ट रहे है और वो अब उस रिश्ते से आगे बढ़ चुकी हैं.
विक्की और हरलीन के करीबी शख्स ने हरलीन के रिएक्शन के बारे में ये बात कही है. सूत्र ने ईटाइम्स को दिए बयान में कहा,’हरलीन (Harleen Sethi) मूव ऑन कर चुकी हैं.
वह पूरे तरह से अपने काम में फोकस रखे हुए हैं.’ सूत्र ने कहा, “दोस्तों ने उनसे कैटरीना कैफ के साथ विक्की के रिलेशनशिप और होने वाली शादी के बारे में पूछा तो हरलीन ने कहा- मुझे उस जोन में मत ले जाओ.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.