Vicky-Katrina Wedding: विक्की कौशल की शादी ने किया उनकी EX हरलीन सेठी को परेशान, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

Vicky Kushal Ex Harleen Sethi Share Cryptic Post: जहां एक तरफ विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी के चर्च हो रहे हैं औऱ खबरें हैं कि 9 दिसंबर को दोनों 7 फेरे लेने वाले हैं औऱ दोनों की रस्में शुरु हो गई हैं. इसी कड़ी में विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी (Harleen Sethi) ने एक पोस्ट शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है.

Written by: Shilpi Singh Edited by: Shilpi Singh
Published: December 8, 2021, 12:05 PM IST

Vicky Kushal Ex Harleen Sethi Share Cryptic Post: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के शादी के चर्चे पिछले एक महीने से हो रहे हैं और कुछ दिनों पहले ही दोनों के शादी की खबरे पर मुहर लगा गई और दोनों अपने परिवार के साथ शादी अंदाज में सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं. विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी लेडीलव कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. राजस्थान में दोनों शाही अंदाज में 7 फेरे लेने वाले हैं. कैटरीना के हाथों में विक्की के नाम का मेहंदी लग चुकी है और उनके करीबी दोस्त भी इस शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे चुके हैं, हालांकि तगड़ी सुरक्षा के बीच किसी तरह के वीडियो या फिर फोटो वायरल नहीं हो पा रही हैं. बॉलीवुड की इस मोस्ट अवेटेड शादी के लिए अब तक करीब 36 वीआईपी मेहमान, सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट (Six Senses Fort Barwara) में पहुंच चुके हैं. 9 दिसंबर को दोनों 7 फेरे लेने वाले हैं. फिलहाल होटल में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है पूरे होटल को खूबसूरत लाइट्स और पर्दों से सजाया जा रहा है. इस शादी को यादगार बनाने के लिए बहुत सारे खास इंतजाम किए गए हैं. इस दौरान आतिशबाजी के साथ ही ढोल नगाड़ों की धूम रहेगी.  लेकिन शादी के बंधन में बंधने से पहले विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी (Harleen Sethi) ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसको देखकर लग रहा है कि दोनों के रिश्ते से शायद वो खुश नहीं हैं.

हरलीन सेठी का खास मैसेज
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी (Harleen Sethi) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, हर वक्त सिर्फ जीवन के मायने ढूंढ़ना ठीक वैसा ही है जैसा एक टोस्ट के मायने ढूंढ़ना. लेकिन कभी-कभी ये जरूरी होता है कि हम बिना कोई मायने निकाले टोस्ट को खा लें.’ हरलीन सेठी (Harleen Sethi) का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे विक्की की शादी से जोड़रक देख रहे हैं.

विक्की की सफलता ने हरलीन को किया दूर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैसे कैटरीना कैफ ने करीब 6 सालों तक रणबीर कपूर को डेट किया था, ठीक वैसे ही विक्की कौशल ने बहुत लंबे समय तक हरलीन को डेट किया था और दोनों ने 2019 में ब्रेकअप कर लिया और हरलीन ने एक इंटरव्यू में ब्रेकअप की वजह विक्की के व्यवहार में हुए बदलावों को बताया था. उन्होंने कहा कहा था कि फिल्म ‘संजू’ और ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद विक्की के व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया था. उनके अचानक से रंग बदलने लगे थे. जिसकी वजह से उन्हें ब्रेकअप करना पड़ा था.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.