Uri: The Surgical Strike- ‘उरी -द सर्जिकल स्टाइक’ की सफलता का आनंद ले रहे अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि काम के इस तरह के दबाव को अपने कंधों पर लेने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. ‘मनमर्जियां’, ‘संजू’ और ‘राजी’ के साथ लगातार सफलता प्राप्त कर रहे अभिनेता ने सोमवार को यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन के स्प्रिंग-समर कलेक्शन 2019 के लॉन्च के दौरान यह बात कही.
Birthday: विनोद मेहरा से शादी के लिए रेखा ने की थी आत्महत्या की कोशिश, सास ने घर में घुसने नहीं दिया
उन्होंने कहा, “मैं इस तरह के दबाव को अपने कंधे पर लेने के लिए सचमुच इंतजार कर रहा था.”
Uri Box-Office Collection: उरी ने ‘बाहुबली2’ को पछाड़ा, वीकेंड में किया धमाका, कमाए इतने करोड़
उन्होंने कहा, “मैंने इस दबाव को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है. जब आपको दर्शकों से इतना प्यार और सराहना मिलती है तो यह अच्छा लगता है. आप खुद से कह सकते हैं कि अब आप किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते. इसलिए, मैं सिर्फ अपने जीवन के हर दिन कड़ी मेहनत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं.”
क्या वह वेलेंटाइन डे मना रहा हैं? इस पर विक्की ने कहा, “मैं प्यार करने के लिए किसी एक दिन को खास नहीं मानता क्योंकि प्यार बहुत ही खूबसूरत भावना है और इसके लिए सिर्फ एक दिन काफी नहीं है, इसलिए मुझे लगता है कि हर रोज वेलेंटाइन डे मनाना चाहिए.”

Vicky Kaushal and Harleen Sethi (Picture Courtesy: Instagram/itsharleensethi)
बता दें, चार हफ़्तों में 200 करोड़ की शानदार कमाई करने वाली फिल्म ने बाहुबली2 का पांचवें वीकेंड का रिकॉर्ड भी धराशायी कर दिया है. ग़ौरतलब है कि बाहुबली2 ने 5वें वीकेंड में शुक्रवार को 1.56 करोड़, शनिवार को 2.25 करोड़ और रविवार को 3.16 करोड़ का कलेक्शन किया था.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.