Vicky Kaushal’s Ex Girlfriend Harleen Sethi Photos: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं. अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वाली अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ वो रिलेशनशिप में हैं. ख़बरों के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में दोनों का रोका सेरेमनी भी हुआ है. मगर आज हम आपको विक्की और कैटरीना की लव लाइफ नहीं बल्कि विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड (Vicky Kaushal Ex GF Harleen Sethi) के बारे में बताएंगे जिनका हुस्न खूब कहर बरपाता है.

जी हां, कैटरीना कैफ के पहले भी एक हुस्न परी के लिए विक्की का दिल धड़क चुका है. विक्की कौशल के करियर के शुरुआती दिनों में उनका नाम हरलीन सेठी (Harleen Sethi Photos) के साथ जोड़ा गया था. दोनों के रिश्ते ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी.
बताया जाता है कि विक्की और हरलीन ने काफी वक़्त तक एक दूसरे को डेट किया था मगर गुज़रते वक़्त के साथ दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और दोनों अलग हो गए.
हरलीन सेठी (Harleen Sethi) के हुस्न ने खूब सनसनी मचाई है. हरलीन ने अपने करियर की शुरुआत NDI Adventure के गुड टाइम्स से स्टार्ट की. इसके बाद उन्हें 2013 में ‘कंट्री ऑफ बोंडीज’ में चांस मिला.
हरलीन सेठी ने ‘गबरु: हिप हॉप के शहजादे”, ब्रोकन जैसी टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि हरलीन सेठी (Harleen Sethi) टीवी के साथ ही हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.
हरलीन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. खूबसूरती के मामले में वो कैटरीना कैफ को आसानी से टक्कर देती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.