Vicky Kaushal की Katrina Kaif से शादी पर आया एक्स गर्लफ्रेंड Harleen Sethi का रिएक्शन, बोलीं- मुझे फिर से...

Harleen Sethi's Reaction on Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: विक्की कौशल की शादी पर आया एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी का रिएक्शन.

Published: November 11, 2021, 11:56 AM IST

Harleen Sethi’s Reaction on Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: बॉलीवुड की दुनिया में इन दिनों शादी का माहौल है. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding) की शादी की खबरें फिल्हाल चर्चा में है. बीते दिनों खबरें आई थी कि दोनों का रोका भी हो गया है. कई ख़बरों में यह दावा किया गया है कि दोनों ने शादी के लिए अपने वेडिंग ड्रेस को भी ऑर्डर दे दिया है. इन सब के बीच विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी (Vicky Kaushal Ex-Girlfriend) का रिएक्शन आया है.

Vicky Kaushal-Katrina Kaif's Roka Ceremony Took Place at Kabir Khan's House This Diwali- Report

हरलीन को विक्की और कैटरीना (Vicky Kaushal-Katrina Kaif) की शादी से कोई दिक्कत नहीं है. विक्की उनके पास्ट रहे है और वो अब उस रिश्ते से आगे बढ़ चुकी हैं. विक्की और हरलीन के करीबी शख्स ने हरलीन के रिएक्शन के बारे में ये बात कही है. सूत्र ने ईटाइम्स को दिए बयान में कहा,’हरलीन (Harleen Sethi) मूव ऑन कर चुकी हैं. वह पूरे तरह से अपने काम में फोकस रखे हुए हैं.’ सूत्र ने कहा, “दोस्तों ने उनसे कैटरीना कैफ के साथ विक्की के रिलेशनशिप और होने वाली शादी के बारे में पूछा तो हरलीन ने कहा- मुझे उस जोन में मत ले जाओ.”

विक्की कौशल और हरलीन

हरलीन का ये रिएक्शन अब चर्चा का विषय बन चुका है. एक वक़्त था जब विक्की अपने करियर के शुरुआती दौर में थे उस समय उनका दिल हरलीन के लिए धड़का था. लोगों को हरलीन और विक्की की जोड़ी भी अच्छी लगती थी मगर कुछ वजहों से उनका रिलेशनशिप खत्म हो गया.
बता दें कि विक्की अब कैटरीना कैफ को लेकर सीरियस लग रहे हैं और हरलीन अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हैं. हरलीन सेठी एकता कपूर (Ekta Kapoor) के ‘द टेस्ट केस 2’ में काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.