Vicky Kaushal Father Sham Kaushal On His Cancer Struggle: विक्की कौशल के पिता और एक्शन डायरेक्टर, शाम कौशल को उस समय गहरा सदमा लगा जब डॉक्टरों ने उन्हें कैंसर के बारे में बताया और कहा कि उनके बचने की संभावना बहुत कम है. इस खबर ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया और वो इतने दुखी हो गए थे कि उन्होंने खुद ही अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया था.
डॉक्टर ने कहा था आप नहीं बचेंगे
अमन औजला के साथ एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान, शाम कौशल ने बताया कि जब उन्हें पता चला की उन्हें कैंसर है तो उस दौरान अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदने का मन कर रहा था. इसके बाद उन्हें 2003 में हुई अपनी एक सर्जरी याद आ गई, जिसके बाद उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है, उन्होंने बताया कि अस्पताल के कमरे में मौजूद लोग बेहद चिंतित लग रहे थे, और डॉक्टर उन्हें बता रहे थे कि वह बच नहीं पाएंगे.
तीसरी मंज़िल से कूदने के मन बना लिया
शाम ने कहा, “उन्होंने मुझे शाम को बताया और रात में मेरे मन में अस्पताल की तीसरी मंज़िल से जहां मेरा कमरा था, कूदने का एक अजीब सा ख़याल आया. मैंने कमज़ोरी की वजह से यह फ़ैसला नहीं लिया, बल्कि सोचा, जब मरना ही है, तो अभी क्यों नहीं? लेकिन सर्जरी के बाद के दर्द के कारण मैं हिल भी नहीं पा रहा था’. अस्पताल के कमरे में, शम ने बताया कि उसने प्रार्थना की कि ईश्वर उसे तुरंत ले जाए क्योंकि उसने एक अच्छा जीवन जिया है. खुद से उस भावुक बातचीत के बाद, शम ने कहा कि उसे मरने से डर नहीं लगता.
भगवान से बस 10 साल मांगे थे
शाम ने आगे कहा कि ‘बातचीत के बाद, मैं मौत के डर से उबर गया. अगली सुबह, मुझे उम्मीद जगी कि बस कुछ सर्जरी हो जाएंगी और मैं ठीक हो जाऊंगा. इस घटना के बाद, ज़िंदगी के प्रति मेरा नज़रिया बदल गया. इसने मेरी इच्छाशक्ति को मज़बूत किया. अगले एक साल तक कई टेस्ट और सर्जरी हुईं. मैं मज़बूत बना रहा. खुशकिस्मती से, कैंसर मेरे शरीर में नहीं फैला. मैंने भगवान से 10 साल और जीने की दुआ मांगी थी, लेकिन आज 22 साल हो गए हैं और उस दौर ने मेरी ज़िंदगी बदल दी. मैं कई अच्छे लोगों से मिला, मुझे अच्छा काम मिला. मेरे बच्चे अच्छा कर रहे हैं, मैं ज़िंदगी में आगे बढ़ा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.