By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Vidya Balan Broke Her Silence On Her Secret Daughter Rumours Has Vidya Balan Become A Mother
क्या मां बन गई Vidya Balan? सीक्रेट बेटी के रुमर्स पर सामने आया एक्ट्रेस का रिएक्शन
Vidya Balan On Daughter Rumours: विद्या बालन की सीक्रेट बेटी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है.वहीं, इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए इस बात का खुलासा कर दिया है.
बॉलीवुड में अपनी लुक और दमदार एक्टिंग से फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी सीक्रेट मदरहुड को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं. एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइम लाइट्स में रहती हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने छोटी बच्ची के साथ वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘विद्या अपनी क्यूट बेटी के साथ’. 44 साल की उम्र में एक्ट्रेस को एक छोटी बच्ची के साथ एयरपोर्ट पर देखने के बाद लगातार चर्चा हो रही है कि ‘क्या विद्या बालन एक बेटी की मां हैं?’, ‘क्या उन्होंने अपनी बेटी को सबसे छुपा के रखी थी?’. सोशल मीडिया पर अपनी सीक्रेट बेटी को लेकर उड़ रहे अफवाह पर एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है. विद्या बालन ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात को लेकर खुलासा करते हुए इसके पीछे की सच को भी बताया है.
विद्या बालन ने रूमर्स को लेकर तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया पर छोटी बच्ची के साथ वीडियो बनकर पोस्ट करना एक्ट्रेस विद्या बालन (Actress Vidya Balan) को सुर्खियों में ले आया है. सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं. वहीं, इन रूमर्स को लेकर विद्या बालन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस बात का खुलासा किया है उन्होंने एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो छोटी बच्ची मेरी बहन की बेटी इरा है! उसके जुड़वां बच्चे हैं. एक लड़का रूहान और इरा. एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद साफ हो गया है कि उन्होंने दुनिया से अपनी बेटी को नहीं छुपाई हैं और उनके फैंस को ये भी पता लगा कि विद्या अपने बहन के बच्चों को मां की तरह ही प्यार करती हैं. वे उन्हें अपनी “ट्विन लाइफलाइन्स” कहती हैं.
शादी के 11 साल बाद भी नहीं बनी मां
आपको विद्या बालन की पर्सनल लाइफ (Vidya Balan Marriage) के बारे में बताएं तो उन्होंने साल 2012 में फिल्म मेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur) से शादी रचाई. वहीं, शादी के 11 साल बाद अबतक एक्ट्रेस को मां बनने सुख नहीं मिल पाया है. विद्या बालन की वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘नियत’ (Film Neeyat) में जासूस की भूमिका निभाते हुए देखा गया था वहीं, आगे उन्हें अपकमिंग फिल्म ‘लवर्स’ (Film Lovers) में इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी के साथ स्क्रीन पर जलवे बिखेरते हुए नजर आने वाली हैं.
Also Read:
-
सर्दियों में एडवेंचर के लिए 5 शानदार जगह, एक बार गए तो बार-बार जाएंगे, दिल्ली से बेहद नजदीक
-
जिंदगी भर कद में छोटे रहेंगे ये 5 क्यूट डॉग ब्रीड्स, बन रहे छोटे घरों और अपार्टमेंट में रहने वालों Dog Lovers की पहली पसंद, देखभाल करना भी आसान
-
कितनी देर में चाय बन जाती है 'जहर'? क्यों Chai Lovers को ठंडी चाय दोबारा से गर्म करके पीने से मना करते हैं लोग
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें