VIDEO: दुपट्टे से अपना पेट छिपाने वाली विद्या बालन प्रेग्नेंट है? ये वीडियो देखकर आप भी यही कहेंगे

सबकी नज़र विद्या बालन पर जाकर टिक गई.

Written by: Pooja Batra
Updated: August 1, 2018, 4:11 PM IST

इरफान खान की फिल्म ‘कारवां’ रिलीज होने के लिए तैयार है. गंभीर बीमारी की वजह से इरफान खान फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा नहीं बन पाए. वे विदेश में अपना इलाज करवा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है. हाल ही में कारवां के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिसे देखने के लिए बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे. जहां सबकी नज़र एक विद्या बालन पर जाकर टिक गई. वे अपने पति और प्रोड्यूसर सिदार्थ राय कपूर के साथ स्क्रीनिंग में पहुंची थीं. फोटो सेशन के दौरान विद्या बार-बार अपना पेट दुपट्टे से छिपा रही थीं. जिसने भी उन्हें देखा यही कहा कि वे प्रेग्नेंट हैं इसलिए इसतरह से अपना पेट छिपा रही हैं. हालांकि इस मामले में विद्या की तरह से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

ये फिल्म तीन ऐसे अनजान लोगों के इर्दगिर्द घूमती हुई नजर आएगी जो पहली बार एक दूसरे से मुलाकात होती है. इसके अलावा तीनों शख्स बिल्कुल अलग बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं.

ट्रेलर में इरफान खान अपनी शानदार डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों को खुश करते नजर आएंगे. बता दें कि मिथिला पालकर को आप यू-ट्यूब पर कई वेब सीरिज में देख चुके होंगे. वीडियो में इरफान दुलकर को सलाह दे रहे हैं कि ‘मय्यत पर रोमांस मत कर’. फिल्म को केरला के खूबसूरत इलाकों में फिल्माया गया है जो निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक सुखद अनुभव की तरह होगा. साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम दुलकर सलमान इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी नई शुरुआत कर रहे है. मिथिला पालकर भी इस फिल्म के साथ पहली बार बॉलीवुड में एक बड़ी भूमिका में नजर आएंगी.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.