
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
Vijay Stethupath Talk About Body Shaming: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में नज़र आ चुके हैं. कैटरीना कैफ के साथ जल्द ही उनकी फिल्म मैरी क्रिसमस (Merry Christmas) सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. कैटरीना कैफ इस फिल्म में लीड रोल में हैं. मैरी क्रिसमस से पहले विजय, शाहरुख खान की फिल्म जवान (Film Jawan) और फर्जी (Farzi) में दिखाई दे चुके हैं. विजय इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बॉडी शेमिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया. विजय ने बताया कि वे हमेशा सिंपल और कम्फर्टेबल आउटफिट वियर करना पसंद करते हैं. अभिनेता ने कहा- मैं बहुत खुश हूं कि मुझे लोगों का प्यार मिल रहा है. मैं जैसा हूं लोग मुझे वैसा ही पसंद कर रहे हैं. दर्शकों का प्यार उन्हें एनर्जी देता है.
विजय ने बताया कि बॉलीवुड की बड़ी पार्टीज़ में जाने से डरते हैं. क्योंकि उन्हें सादगी पसंद है. वे आरामदायक कपड़े पहनना चाहते हैं. बल्कि जूतों की जगह उन्हें चप्पल पहनना पसंद है. इसलिए किसी बड़े इवेंट में जाने के नाम पर वो कॉन्शियस हो जाते हैं और वहां जाना अवॉइड करते हैं. उन्हें कई बार चप्पल पहनने के लिए ट्रोल भी किया जा चुका है.
विजय ने अपनी को-स्टार कैटरीना की तारीफ करते हुए बताया कि वो बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं. कैटरीना के पास खूब सारे आइडियाज़ हैं. वो खूबसूरती के साथ काफी सेंसिबल है. अपने काम के लिए काफी डेडिकेटेड रहती हैं.
फिल्म की कहानी दो अजनबियों पर बेस्ड है, जो एक शाम मिलते हैं. एन्जॉय करते हैं. फिर एक रात में हुआ हादसा उनकी सारी जिंदगी बदल देता है. सही मायने में कहानी वहीं से शुरू होती है. फिल्म मैरी क्रिसमस 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ के अलावा इस मूवी में संजय कपूर. विनय पाठक. टीनू आनंद भी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.