बॉलीवुड से आई बड़ी खबर, पुलिस हिरासत में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट, जानें क्या है मामला?

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को राजस्थान पुलिस ने धोखाधड़ी एक मामले में हिरासत में लिया है. जानें पूरा केस क्या है और उन पर क्या आरोप लगे हैं.

Published date india.com Published: December 7, 2025 11:18 PM IST
बॉलीवुड से आई बड़ी खबर, पुलिस हिरासत में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट, जानें क्या है मामला?

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट एक मुसीबत में फंस गए हैं. दरअसल, राजस्थान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है, वह पिछले कुछ दिनों से पुलिस की रडार पर थे. मामला 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस शिकायत के अनुसार, भीलवाड़ा के जाने-माने डॉक्टर और इंडिरा IVF के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया को एक फिल्म प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए तैयार किया गया था. उन्हें बताया गया कि यह फिल्म उनकी दिवंगत पत्नी की जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक होगी और इससे लगभग 200 करोड़ रुपये तक की कमाई हो सकती है. इसी उम्मीद में डॉक्टर ने बड़े पैमाने पर निवेश किया.

FIR में भट्ट की पत्नी समेत कई लोगों के नाम

डॉ. मुर्डिया द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में सिर्फ विक्रम भट्ट ही नहीं, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और अन्य 5 लोगों के नाम भी शामिल हैं. डॉक्टर का आरोप है कि उन्होंने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम विभिन्न चरणों में निवेश की, लेकिन अचानक फिल्म का काम रोक दिया गया और प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ा. उनकी शिकायत है कि पैसा लेने के बाद भी फिल्म की शूटिंग, तैयारी या किसी भी तरह का ठोस काम शुरू नहीं किया गया. इस वजह से डॉक्टर को शक हुआ कि यह पूरा मामला ठगी का है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

राजस्थान पुलिस ने लुक-आउट नोटिस जारी किया

यह मामला बड़ा होने के कारण राजस्थान पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया. लगभग एक हफ्ता पहले ही लुक-आउट नोटिस जारी किया गया था, ताकि आरोपी देश छोड़कर भाग न सकें. इसके बाद पुलिस को मुंबई में विक्रम भट्ट के यारी रोड स्थित ठिकाने की जानकारी मिली, जहां से उन्हें हिरासत में ले लिया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड की मांग कर रही है, ताकि उन्हें कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उदयपुर लाया जा सके.

जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

उदयपुर के एसपी योगेश गोयल के अनुसार, पुलिस सोमवार को विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को उदयपुर लेकर आएगी. माना जा रहा है कि इस मामले में अभी कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि निवेश, कॉन्ट्रैक्ट और प्रोजेक्ट प्लानिंग से जुड़े कई दस्तावेज पुलिस द्वारा जुटाए जा रहे हैं. इस हाई-प्रोफाइल केस ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ IVF इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है. लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इतने बड़े स्तर पर यह कथित धोखाधड़ी कैसे की गई और फिल्म प्रोजेक्ट का असली सच क्या है. आने वाले दिनों में पुलिस की जांच से पूरी तस्वीर साफ हो सकती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.