वीर दास ने कॉमेडी को लेकर कही ये बड़ी बात, 'गो गोआ गोन' में इस बार होने वाला है कुछ खास

एक्टर वीर दास जल्द ही कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.

Published date india.com Updated: December 11, 2018 3:37 PM IST
वीर दास ने कॉमेडी को लेकर कही ये बड़ी बात, 'गो गोआ गोन' में इस बार होने वाला है कुछ खास

कॉमेडियन-अभिनेता वीर दास का कहना है कि उन्हें फिल्मों में हास्यास्पद किरदारों में बंधने में कुछ गलत नहीं लगता, उनका मानना है कि हास्य कलाकारों का अभिनय करियर काफी लंबा होता है. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि बॉलीवुड फिल्मों में कॉमेडियन्स को टाइपकास्ट कर देता है, वीर ने  कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह केवल हिंदी सिनेमा के मामले में है. यह स्थिति हर क्षेत्र के सिनेमा में है. हास्य कलाकारों को हमेशा से फिल्मों और सीरीज में हास्य कलाकार के रूप में ही टाइपकास्ट किया जाता रहा है. मुझे इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता.”

नेटफ्लिक्स के आगामी शो ‘लूजिंग इट’ में नजर आने को तैयार वीर ने कहा कि हास्य कलाकार अन्य शैलियों में भी जा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, “एडी मर्फी, बेन स्टिलर, अनुपम खेर या बोमन ईरानी जैसे लोग, ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने कॉमेडी के साथ शुरुआत की, लेकिन नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की भूमिकाएं निभाने में सक्षम रहे. इसलिए, मुझे लगता है कि सेक्सी बॉय के एक्टिंग करियर की तुलना में कॉमेडी एक्टिंग करियर की उम्र लंबी है.”

वीर वर्ष 2019 में ‘गो गोआ गोन’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे.

(इनपुट आईएनएस)

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.