जब रवि शास्त्री से विराट कोहली ने कहा 'क्या मैं गर्लफ्रेंड ला सकता हूं?… जानें सालों पुराना किस्सा

Ravi Shastri On Virat & Anushka Dating Days: रवि शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का के डेटिंग वाले वक्त का खुलासा किया है

Written by: Shilpi Singh Edited by: Shilpi Singh
Updated: November 26, 2024, 2:07 PM IST

Ravi Shastri On Virat & Anushka Dating Days: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडिम में 30 वां टेस्ट शतक बनाया है और हर किसी को खुश कर दिया है. ऐसे में विराट ने अपने पुराने अंदाज में बैट से फ्लाइंग किस दी, जिसे देखकर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ब्लश करने लगीं और लगातार उनके लिए चियर करती रही हैं. ऐसे में विराट और अनुष्का के इस बॉन्डिंग को देखते हुए भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री और कॉमेंटेटर ने भारत के 2015 वाले दौरे को याद करते हुए कहा कि कैसे अनुष्का को उस दौरान टूर पर साथ लाने के लिए अर्जी लगाई थी.

क्या मेरी गर्लफ्रेंड मेरे साथ आ सकती है- विराट

रवि शास्त्री ने पर्थ टेस्ट खत्म होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के डेटिंग एरा को याद करते हुए कहा कि ‘जब 2015 में मैं कोच था तो विराट कोहली शादीशुदा नहीं थे और उसे दौरान वह अनुष्का को डेट कर रहे थे. ऐसे में बीसीसीआई ने सिर्फ पत्नियों को ही टूर पर आने की इजाजत दी थी और इस दौरान विराट मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि क्या मैं अपनी गर्लफ्रेंड को अपने साथ ऑस्ट्रेलिया ला सकता हूं’.

मैंने एक कॉल किया और अनुष्का आ गई- रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने इसके बारे में आग बात करते हुए कहा कि ‘जब विराट ने मुझसे पूछा कि क्या मैं अपनी गर्लफ्रेंड को ला सकता हूं तो मैंने कहा बिल्कुल फिर विराट ने कहा लेकिन बोर्ड इसकी इजाजत नहीं दे रहा है, तो मैंने एक कॉल किया और अनुष्का आ गई. बता दे 2015 वाले पहले ही मैच में यानी बॉक्सिंग डे में विराट ने 160 रन बनाए थे और अपने अंदाज में फ्लाइंग किस दिया था, जैसा हाल ही में उन्होंने पर्थ में अपना अनुष्का को दिया है’.

Rakhi Sawant Net Worth: राखी सावंत के पास कितनी दौलत है? सुनकर हो जाएंगे सन्न 8

अनुष्का मेरी सबसे बड़ी सर्पोट- विराट

बता दें पर्थ के मैदान पर विराट ने 30वां शतक लगाकर डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ दिया. विराट कोहली ने शतक लगाने के बाद सबसे पहले अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस किया. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. पर्थ में शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने भी खुद ये कबूल किया कि बुरे वक्त पर हमेशा उन्हें अनुष्का का साथ मिलता है. अब उम्मीद है कि विराट को इसी तरह अनुष्का का सपोर्ट मिलता रहेगा. ताकि वो टीम इंडिया के लिए रनों की बरसात करते रहें.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.