नसीरुद्दीन शाह ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर दिया था बयान, अब विवेक बोले 'वह आतंक का समर्थन करते हैं'

Vivek Agnihotri On Naseeruddin Shah: 'द कश्मीर फाइल्स' पर हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने बेहद तीखा बयान दिया था.

Published date india.com Updated: September 13, 2023 2:33 PM IST
नसीरुद्दीन शाह ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर दिया था बयान, अब विवेक बोले 'वह आतंक का समर्थन करते हैं'

कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) अभी भी सुर्खियों में हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. हालांकि रिलीज से पहले फिल्म को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था. हालांकि फिल्म हर किसी के दिलों में बस गई थी और सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की थी और साल 2022 की सबसे अधिक कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई थी. हालांकि इस फिल्म की चर्चा और इसके विषय पर आज भी चर्चा होती है और इसी बीच  वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने द कश्मीर फाइल्स के बारे में बात की और बताया कि यह दर्शकों के लिए खतरनाक है. जिसके बाद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने नसीरुद्दीन शाह के इस कमेंट पर रिएक्ट किया है.

कमेंट पर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म को लेकर हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने कमेंट किया था उन्होंने विवेक की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’, और ‘गदर 2’, ‘द केरला स्टोरी’ जैसी फिल्मों के बारे में कहा कि ये लोगों के लिए हानिकारक हैं क्योंकि इनमें बहुत ज्यादा अंधराष्ट्रवाद दिखाया गया गया है. जिसके बाद विवेक  अग्निहोत्री  ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से बातचीत करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता और मुझे लगता है कि यह उन्हें तय करना है कि कौन सी अच्छी फिल्म है, कौन सी बुरी फिल्म है. लेकिन मुझे यकीन है कि उन्हें ऐसी फिल्में पसंद हैं जो हमेशा भारत की आलोचना करती हैं.

नसीरुद्दीन को लेकर कही ये बात

विवेक अग्निहोत्री आगे बताते हैं कि कुछ लोग जीवन में निराश होते हैं. वे हमेशा नकारात्मक खबरों, नकारात्मक चीजों में विश्वास करते हैं इसलिए मुझे नहीं पता कि नसीर भाई को क्या पसंद है. मैं उनकी एक्टिंग का फैन रहा हूं और ‘द ताशकंद फाइल्स’ में भी कास्ट किया था. लेकिन हाल ही में वह इस तरह की बातें कहते हैं, शायद वह बहुत बूढ़े हो गये है या वह जीवन में बहुत निराश हैं.’ वहीं, उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के इस कमेंट के बाद इस बात पर अफसोस जताया कि कैसे लोग फैक्ट्स को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.

नसीरुद्दीन को इस फिल्म से क्या समस्या है

विवेक ने इस पर बात करते हुए आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ‘द कश्मीर फाइल्स‘ से उन्हें क्या समस्या है और मुझे ये भी नहीं पता कि वह नरसंहार पर पर्दा क्यों डालना चाहते हैं. वह एक बुद्धिमान इंसान हैं,  वो नरसंहार से इनकार करने वाले नहीं लगते. अगर वो नरसंहार से इनकार करते है तो मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं.’ आपको बता दें ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार जीता था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.