द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा 'मैं नक्सली और वामपंथी भी रहा हूं', दिया बड़ा बयान

Vivek Agnihotri On Being A Naxal: द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री एक बार फिर से अपने बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं.

Published date india.com Published: July 27, 2023 10:15 AM IST
Vivek Agnihotri Takes a Sly Jibe at Netizen Telling Him to Feed Poor Instead of Donating Books
Vivek Agnihotri Takes a Sly Jibe at Netizen Telling Him to Feed Poor Instead of Donating Books

Vivek Agnihotri On Being A Naxal: फिल्म द कश्मीर फाइल्स बनाकर चर्चा में आए निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों अपनी वेब सीरीज द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है. अपकमिंग वेबसीरीज ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. 7 पार्ट की इस सीरीज में कश्मीरी पंडित खुद पर हुए अत्याचार की दास्तान सुनाते नजर आएंगे. यह सीरीज जल्द ही जी5 पर रिलीज होगी. अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक रंजन अग्रिहोत्री ने बताया कि एक समय ऐसा था कि जब वह नक्सल और लेफ्टिस्ट मानसिकता के हुआ करते थे.

जब विवेक ‘अर्बन नक्सल’ बन गए थे

फर्स्टपोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बताया कि ‘वह कॉलेज के दिनों में किस तरह से ‘अर्बन नक्सल’ बन गए थे. फिल्ममेकर ‘अर्बन नक्सल’ पर एक किताब भी लिख चुके हैं, जिसमें उन्होंने अपने कॉलेज से जुड़े किस्से साझा किए थे. बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री जेएनयू के विद्यार्थी रह चुके हैं. इंटरव्यू में जब विवेक से पूछा गया कि जेएनयू का विद्यार्थी होना कैसा था? तो इस पर फिल्ममेकर ने कहा, ‘मेरा डीएनए काफी अलग है. मैं एक ऐसा व्यक्ति नहीं हूं, जिसे कोई भी इंस्टीट्यूट अपने हिसाब से शेप दे सके. मैं हार्वर्ड भी गया हूं’.

जेएनयू को लेकर कही ये बात

विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि जेएनयू के साथ यह समस्या है कि वह विद्यार्थियों का अच्छी तरह से ब्रेनवॉश कर देते हैं उन्होंने कहा ‘यह संस्थान ऐसे खास तरह के छात्रों का निर्माण कर रहा है, जो सोचते हैं कि हर चीज का सिर्फ विरोध करना है. क्योंकि यह कूल लगता है, लेकिन कभी-कभी आपको समाज के लिए अच्छा करने की जरूरत होती है और सिर्फ आलोचक बनने से मदद नहीं मिलती. मैं नक्सली भी रहा हूं और वामपंथी भी और बहुत गहरी राजनीति करता हूं’. विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि मैंने इनमें केवल एक बात सीखी है कि आलोचक होना बेकार है. क्योंकि इससे आप एक निराश व्यक्ति बन जाते हैं और ऐसे लोगों का समाज में कुछ भी योगदान नहीं होता है.

बयानबाज़ी के लिए मशहूर हैं विवेक अग्निहोत्री

अलग अलग मुद्दों पर विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपनी राय मज़बूती के साथ जाहिर करते रहते हैं. ट्विटर पर विवेक काफी एक्टिव हैं और राजनीति समेत तमाम मुद्दों पर खुलकर अपने विचार साझा करते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री इस वक्त द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड के अलावा द वैक्सीन वॉर पर भी काम कर रहे हैं. द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज़ की जाएगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.